गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

G-20 समिट के मद्देनजर इंडियन एयरफोर्स ने त्रिशूल मिलिट्री एक्सरसाइज रोकी

None 2023-09-08 10:55:06
G-20 समिट के मद्देनजर इंडियन एयरफोर्स ने त्रिशूल मिलिट्री एक्सरसाइज रोकी

इंडियन एयरफोर्स द्वारा त्रिशूल मिलिट्री एक्सरसाइज की जा रही है इस एक्सरसाइज में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 एमकेआई समेत एयरफोर्स के सभी मुख्य विमान हिस्सा ले रहे हैं

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स ने G 20 समिट (G20 Summit) के मद्देनजर त्रिशूल मिलिट्री एक्सरसाइज (Trishul Military Exercise) को स्थगित कर दिया है। 10 सितंबर तक पहले से चल रहे त्रिशूल मिलिट्री एक्सरसाइज (Trishul Military Exercise) को रोका गया है।

G 20 समिट के दौरान इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) द्वारा दिल्ली के आसमान की खास चौकसी की जाएगी। इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के फाल्कन अवाक्स एयरक्राफ्ट (PHALCON AWACS aircraft) दिल्ली और इसके आसपास के आसमान पर नजर रखने के लिए उड़ान भरेंगे। अवाक्स एयरक्राफ्ट बेहद खास होते हैं। ये लंबी दूरी तक आसमान में नजर रखते हैं और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के तौर पर काम करते हैं।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

अवाक्स एयरक्राफ्ट (awax aircraft) के साथ इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के राफेल और दूसरे लड़ाकू विमान भी उड़ान भरेंगे। ये उड़ानें कॉम्बैट एयर पेट्रोल के तहत की जाएगी। इसका मकसद खतरा बनने वाले विमान को रोकना होता है। दुश्मन के विमान और खतरा बनने वाले ड्रोन से निपटने के लिए वायु सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिलाइलों को भी तैनात किया है।

काबिले जिक्र है, इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) द्वारा चीन और पाकिस्तान (china and Pakistan) से लगी सीमा के पास चार सितंबर से त्रिशूल मिलिट्री एक्सरसाइज की जा रही है। इस एक्सरसाइज में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 एमकेआई समेत एयरफोर्स के सभी मुख्य विमान हिस्सा ले रहे हैं। माल वाहक विमान और चिनूक व अपाचे जैसे हेलीकॉप्टरों द्वारा भी अभ्यास किया जा रहा है।

वायु सेना के गरुड़ स्पेशल फोर्स के जवान भी अभ्यास में शामिल हैं। यह अभ्यास 14 सितंबर तक चलेगा। अभ्यास लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पंजाब सहित उत्तरी सीमा क्षेत्र में किया जा रहा है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर