गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मानसून सीजन में कई बीमारियों से दूर रखेंगे 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, अपनी डाइट में कर लें शामिल

None 2024-06-28 22:39:57
मानसून सीजन में कई बीमारियों से दूर रखेंगे 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, अपनी डाइट में कर लें शामिल

अगर आप मानसून के मौसम में खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आयुर्वेद की इन 5 जड़ी बूटियों की गांठ बांध लीजिए इस मौसम में इनका सेवन रामबाण फायदे दिलाता है।

प्राचीन समय से ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां अपने अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं. इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। अगर आप मानसून के मौसम में खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आयुर्वेद की इन 5 जड़ी बूटियों की गांठ बांध लीजिए इस मौसम में इनका सेवन रामबाण फायदे दिलाता है।

1- तुलसी

आयुर्वेद में आने वाली सबसे खास औषधि का नाम तुलसी है जिसे इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल जैसे गुण होते है जो सर्दी, खांसी, बुखार और संक्रमण जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करते है। इसे आप इसका काढ़ा या चाय की तरह भी सेवन कर सकते है।

2- हल्दी

आयुर्वेद में दूसरी सबसे खास औषधि की बात की जाए तो, हल्दी है इसमें करक्यूमिन नामक जिसे एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। इसका सेवन अगर आप नियमित करते है तो, संक्रमण से लड़ने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायता करता है। खाने या फिर दूध के साथ आप हल्दी का सेवन कर सकते है।

3- अदरक

आयुर्वेद की खास औषधि में से एक अदरक है इसमें आपको एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जिक गुण मिलते है जो मानसून में होने वाली सीजनल बीमारियां गले की खराश, खांसी और जुकाम से राहत दिलाते है। इसका सेवन आप चाय बनाकर या सब्जियों में मसाले में उपयोग कर सकते है। पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं पर अदरक राहत दिलाता है।

4.गिलोय

गिलोय (Giloy) इम्यूनिटी को मजबूत करने वाली औषधी है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, बुखार और फ्लू के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है. मानसून में हर दिन गिलोय का काढ़ा बनाकर पीना फायदेमंद हो सकता है.

5- मुलेठी

आयुर्वेद की खास औषधि में आप मुलेठी को शामिल करना नहीं भूलें,यह खांसी, जुकाम और गले की खराश से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है. एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के कारण यह सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण का इलाज करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए मुलेठी की चाय या काढ़ा का सेवन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर