गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें यह चीजें।

None 2025-09-26 18:12:18
बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें यह चीजें।
बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें यह चीजें। इस समय बरसात का मौसम खत्म हो चुका है और सर्दियों का आगमन होने वाला है। ऐसे में जैसे ही मौसम बदलता है वैसे ही बीमारियों का आगमन भी हो जाता है। जिसके चलते बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए इस मौसम में बीमार होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में संक्रमण और बीमारियों का जोखिम ज्यादा रहता है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और कई अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए बदलते मौसम में आपको अपना ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिले। साथ ही, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बने। मौसम का बदलना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन इसका हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। तापमान में बदलाव, हवा में नमी और प्रदूषण का स्तर बढ़ने या घटने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इस कारण कई तरह की बीमारियां जन्म ले सकती हैं। इसलिए बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जब मौसम बदलता है, तो शरीर को नई परिस्थितियों के अनुरूप ढलने में समय लगता है। इस दौरान हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी, गर्मी और बारिश। हर मौसम में कुछ विशेष स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। अगर हम पहले से सतर्क रहें और सही सावधानियां बरतें, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। जैसे ही मौसम ठंडा होना शुरू होता है, स्किन ड्राईनेस, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन तेजी से बढ़ने लगते हैं। दूसरी तरफ, बुजुर्गों और गठिया से पीड़ित लोगों को जोड़ों में अकड़न और दर्द महसूस होने लगता है। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि ठंडे तापमान और लो-प्रेशर वातावरण के कारण जोड़ों के टिश्यूज सिकुड़ जाते हैं, जिससे दर्द और स्टिफनेस बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं बदलते मौसम में हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए। अपनी डाइट में शामिल करें यह फूड्स एक्सपर्ट थे अनुसार बदलते मौसम में विटामिन सी और जिंक युक्त आहार (नींबू, आंवला, गुड़, हरी सब्ज़ियां) इम्युनिटी बढ़ाते हैं। गुनगुना पानी पानी से और भाप लेने से सांस संबंधी दिक्कतों से बच सकते हैं, तो मॉइस्चराइजर और एंटी-फंगल केयर स्किन को सुरक्षित रख सकता है। सबसे अहम बात सर्दियों की शुरुआत में हल्की एक्सरसाइज और धूप जोड़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अदरक वाली चाय अदरक की चाय या पानी का आप रोजाना सेवन करके अपनी सेहत को तंदरुस्त बना सकते हैं। अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही यह पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद जिंजरोल और शोगोल नामक यौगिक पाचन एंजाइमों को एक्टिव करते हैं। नट्स और सीडस हर हेल्थ एक्सपर्ट नट्स औऱ सीड्स को हेल्दी डाइट का हिस्सा मानते हैं। अगर सीमित मात्रा में इनका सेवन किया जाए तो इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और आप बीमारियों और संक्रमण से बचे रह सकते हैं। यह हार्ट हेल्थ और पाचन के लिए भी बढ़िया साबित होते हैं। ब्रोकली का सेवन करना ब्रोकली पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है, जिसे डाइट में शामिल करने के कई सारे फायदे आपको मिल सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून फंक्शन का समर्थ करते हैं और हेल्दी डायजेशन को बढ़ावा देते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर