गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल?

None 2025-05-18 21:29:05
गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल?
गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल? इस समय गर्मी अपनी चरम सीमा पर है।लोगों का हाल गर्मी से बेहाल हो रहा है।ऐसे में हमें अच्छी डाइट की बेहद आवश्यकता होती है। जिसके चलते हम अपनी शरीर को स्वस्थ और ठंडा रख सकें। गर्मी के मौसम में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए अपने डाइट में कुछ जरूरी चीजों का शामिल करना जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी चीजों को हमें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिससे गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ हमारी सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़े। गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और थकान लाता है। ऐसे में गर्मी के इस सीजन में शरीर को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी हो जाता है। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए गर्मियों के 'सुपरफूड' न केवल तरोताजा रखते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी बढ़ाने का काम करते हैं। गर्मियों के उन सुपरफूड पर एक नजर डालते हैं जो ताजगी और एनर्जी का खजाना माने जाते हैं। नारियल पानी सबसे पहले हम बात करेंगे नारियल पानी की, जो प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। यह न केवल शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता बल्कि शरीर को ठंडक रखता और एनर्जी भी बढ़ाता है। एवोकाडो फल एवोकैडो एक हरे रंग का फल होता है, जो फाइबर और कई विटामिन्स से भरपूर होता है। इसे दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और गर्मियों में इसके अनगिनत फायदे होते हैं। जैसे- हाइड्रेट करना, स्किन हेल्थ में सुधार करना और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना। साथ ही, पाचन में सुधार और वजन नियंत्रण के लिए भी कारगर माना जाता है। हरी सब्जियों का सेवन करना साथ ही, हरी सब्जियों में विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसे गर्मी का सबसे बेहतर आहार माना जाता है। इसके साथ ही, चिया सीड्स ओमेगा-3, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। गर्मी के दौरान चिया सीड्स का सेवन शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा, यह पाचन स्वास्थ्य, दिल का स्वास्थ्य और ऊर्जा का ख्याल रखता है। बेरी भी होती है फायदेमंद इसके अलावा, बेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर होते हैं। ये गर्मियों में ताजगी और स्वाद प्रदान करते हैं। बेरी में मौजूद एंथोसायनिन फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन को कम करने का काम करते हैं। साथ ही, इसका सेवन दिल और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। खीरा खाना आपको बता दें कि खीरे का सेवन भी गर्मियों के लिए लाभकारी माना जाता है। यह गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए बेहतरीन है। इसमें विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो त्वचा को निखारते हैं, शरीर को डिटॉक्स करते हैं और सूजन कम करने का काम करते हैं। तरबूज भी अपनी डाइट में करें शामिल तरबूज गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। तरबूज में लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा और एनर्जी के लिए फायदेमंद हैं। इसका सेवन हाइड्रेशन बढ़ाता है, मांसपेशियों की ऐंठन को रोकता है और गर्मी से राहत दिलाता है। दही का सेवन करना दही एक प्रोबायोटिक युक्त डेयरी उत्पाद है, जो दूध को बैक्टीरिया के साथ फर्मेंट करके बनाया जाता है। यह गर्मियों में ठंडक प्रदान करता है। गर्मियों में इसका सेवन पाचन स्वास्थ्य से राहत दिलाता है। इसके अलावा, इसका नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी क्षमता मजबूत होती है। साथ ही, यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर