गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पिछली कुछ सालों में हुई भारतीयों की विदेश यात्रा में बढ़ोतरी

None 2024-09-05 17:25:55
पिछली कुछ सालों में हुई भारतीयों की विदेश यात्रा में बढ़ोतरी

पिछले कुछ सालों में भारतीयों की विदेश यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मेक माई ट्रिप की रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड’ के अनुसार, सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

शाह टाइम्स। दरअसल यह रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 की अवधि पर आधारित है और इसमें बताया गया है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली के लोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सबसे अधिक खोज रहे हैं। इनमें कुछ लोग तो ऐसे शामिल है जो साल में दो या उससे ज्यादा बार अंतर्राष्ट्रीय यात्रा का लुत्फ उठाते हैं।

दरअसल हाल के कुछ में भारतीयों की विदेश यात्रा में भारी वृद्धि देखी जा रही है। मेक माई ट्रिप की रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड’ के अनुसार, सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 की अवधि पर आधारित है और इसमें बताया गया है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली के लोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जानकारी सबसे अधिक खोज रहे हैं।आपको बता दें कि भारतीय यात्रियों के पसंदीदा स्थलों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका पहले नंबर पर हैं। ये देश अपने आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और मनोरंजन के विकल्पों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान जैसे गंतव्य तेजी से उभर रहे हैं। ये स्थल भारतीय यात्रियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और अद्वितीय अनुभवों की वजह से आकर्षित कर रहे हैं।

यात्रा के बदलते रुझान

मेक माई ट्रिप के सह-संस्थापक एवं समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश मागो ने जानकारी देते हुए बताया कि “भारतीय यात्रियों की बढ़ती आय, वैश्विक संस्कृतियों के प्रति जागरूकता और यात्रा में सुगमता के कारण वे अब अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू गंतव्यों की खोज कर रहे हैं।

लक्जरी और बिजनेस क्लास यात्रा की बढ़ती डिमांड

रिपोर्ट से यह भी सामने आया है कि भारतीय यात्रियों में लक्जरी यात्रा के प्रति रुचि बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में बिजनेस क्लास उड़ानों के लिए खोज में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लक्जरी होटल्स और रिसॉर्ट्स में भी बुकिंग में इजाफा हुआ है, जहां भारतीय यात्री अब पहले से अधिक आरामदायक और विलासितापूर्ण अनुभव की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा, ‘वर्ककेशन’ यानी काम के साथ छुट्टी मनाने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है।लोग अब ऐसे स्थानों की तलाश कर रहे हैं जहां वे काम और छुट्टी का आनंद एक साथ ले सकें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर