गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

IND w vs SA w Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक

None 2024-06-28 14:16:07
IND w vs SA w Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के पहले टेस्ट की पहली पारी में शतकीय पारी खेली।

~Gopi Saini

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सेंचुरी जड़ दी है।

कुछ ही गेंद के अंदर इन दोनों खिलाड़ियों ने अपना शतक जड़ दिया। एक समय लग रहा था कि मंधाना पहले शतक पूरा करेगी लेकिन शेफाली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पहले शतक पूरा किया। उन्होंने 113 गेंद 15 चौके और दो छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। बता दें कि, शेफाली का टेस्ट में ये पहला शतक है, जबकि स्मृति मंधाना ने अपनी पारी में 19 चौकों की मदद से 122 गेंद में सेंचुरी पूरी की।

पिछले चार इंटरनेशनल मैच में स्मृति मंधाना का ये तीसरा शतक है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने दो शतक लगाए थे। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 167 रनों की ओपनिंग साझेदारी का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1806594097920291163?t=6b3JL_uTr_fJSa9Ge021ZA&s=08

शुक्रवार को चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान स्मृति और शेफाली ने महिला टेस्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इस जोड़ी ने पाकिस्तान की किरण बलूच और साजिदा शाह का 2004 में बना 241 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर