शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इंडिया अलायंस को लग सकते हैं झटके पे झटके,क्या एनडीए में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी ?

None 2024-02-06 22:52:51
इंडिया अलायंस को लग सकते हैं झटके पे झटके,क्या एनडीए में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी ?

दिल्ली, (Shah Times )। इंडिया अलायंस को लग सकते हैं एक के बाद एक झटके, क्या एनडीए में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी ?

सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल को चार लोकसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है. इसके बाद चर्चाएं तेज हैं कि इंडिया अलायंस को एक के बाद एक झटके लग सकते हैं,राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी का गठबंधन टूट सकता है ।

 इंडिया अलायंस को एक के बाद एक झटके लग सकते हैं वजह, जयंत चौधरी भारतीय जनता पार्टी के साथ एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल को चार लोकसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है. इसके बाद चर्चाएं तेज हैं कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी का गठबंधन टूट सकता है।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने जो चार सीटें राष्ट्रीय लोकदल को पेशकश की हैं, उनमें कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा शामिल हैं. वहीं समाजवादी पार्टी चाहती थी कि उसके उम्मीदवार मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर लोकसभा सीटों पर आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ें. इसके चलते राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी पागठबंधन में टूट की वजह बनते दिख रहा हैं।

बता दें कि काफी पहले ही जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की लखनऊ में हुई मुलाकात के बाद सात सीटों पर डील हो गई थी. इन 7 सीटों में बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, मथुरा और हाथरस तो तय हैं लेकिन दो सीटों पर अभी भी नाम को लेकर संशय बना हुआ था. अभी यह नहीं हो पा रहा कि मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, नगीना और फतेहपुर सीकरी में से कौन सी और 2 सीट राष्ट्रीय लोकदल को दी जाएंगी।

वहीं मुजफ्फरनगर में उम्मीदवार को लेकर भी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में खींचतान बताई गई थी.समाजवादी पार्टी चाहती है की हरेंद्र मलिक को वहां से राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाए. राष्ट्रीय लोकदल के कई स्थानीय नेता इसके विरोध में हैं और नहीं चाहते की हरेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर की सीट दी जाए. वजह, हरेंद्र मलिक जब कांग्रेस में हुआ करते थे तब से चौधरी परिवार से पुरानी अदावत रही है और मुजफ्फरनगर सीट चौधरी परिवार की कोर सीट मानी जाती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर