गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया, हार्दिक पाण्डया ने जड़ा अर्धशतक

None 2024-06-23 08:30:36
भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया, हार्दिक पाण्डया ने जड़ा अर्धशतक

भारत ने इस मैच में पहले खेलते हुए हार्दिक पांड्या की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए

New Delhi ,(Shah Times) । टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया। भारत के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 146 रन की बना पाई। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए था।

भारत ने इस मैच में पहले खेलते हुए हार्दिक पांड्या की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 197 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन बनाए और 50 रन से मैच गंवा दिया। भारत ने इस मैच में बांग्लादेश को हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी राह आसान कर ली। वहीं बांग्लादेश की टीम इस हार के बाद सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गई। भारत को सुपर 8 का अपना तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून को खेलना है।

भारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित और कोहली ने की और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इस पनपती पार्टनरशिप को शाकिब ने रोहित शर्मा को 23 रन पर आउट करके तोड़ दिया। कोहली ने टीम के लिए 37 रन का योगदान दिया और वो आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 6 रन की पारी खेली और पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत ने 36 रन बनाए और वो रिशाद हुसैन की गेंद पर आउट हो गए।

शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली और इस दौरान 3 छक्के और 4 चौके भी लगाए। अक्षर पटेल 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन और रिशाद हुसैन ने दो-दो जबकि शाकिब अल हसन ने एक विकेट लिया।

बांग्लादेश का पहला विकेट लिटन दास के रूप में गिरा और वो 13 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। इस टी म का दूसरा विकेट तंजीद हसन के रूप में गिरा जिन्होंने 29 रन बनाए हैं। तौहीद हृदोय ने 4 रन बनाए और कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया। शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ इस मैच में 11 रन की पारी खेली। कप्तान सांतो ने 40 रन जबकि जाकिर अली ने एक रन की पारी खेली। रिसाद हुसैन ने भी इस मैच में 10 गेंदों पर 24 रन बनाए और उन्हें बुमराह ने आउट किया जबकि महमूदुल्ला भी 13 रन पर निपट गए। बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और बुमराह ने 2-2 तो वहीं हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया।

लगातार दो जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि भारत को सुपर 8 का अपना तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून यानी सोमवार को खेलना है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर