गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत को मिल सकती है सुरक्षा परिषद में वीटो पॉवर, जानिये क्या होते हैं नियम

None 2024-09-27 14:52:51
भारत को मिल सकती है सुरक्षा परिषद में वीटो पॉवर, जानिये क्या होते हैं नियम
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने के लिए अपना समर्थन दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव जरूरी है।

नई दिल्ली (Shah Times) भारत को सुरक्षा परिषद में वीटो पॉवर देने की दिशा में एक कदम और बढ़ा है। भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की वकालत दुनिया के कई देश कर रहे हैं। अब इस सूची में ब्रिटेन का भी नाम जुड़ गया है।

यह बोले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने के लिए अपना समर्थन दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव जरूरी है।

कीर ने खुले दिल से किया भारत का समर्थन

स्टार्मर ने कहा कि 'सुरक्षा परिषद में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए और इसे काम करने वाला होना चाहिए न कि राजनीति की वजह से पंगु होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि 'हम चाहते हैं कि अफ्रीका को स्थायी प्रतिनिधित्व दिया जाए और साथ ही ब्राजील, भारत, जापान और जर्मनी को भी स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए।

फ्रांस ने भी दिया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने का समर्थन दिया था। अपने संबोधन में इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि 'फ्रांस, सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है और जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को भी सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होना चाहिए।

यह है समर्थन मिलने का कारण

भारत विकासशील देशों के हितों का बेहतर प्रतिनिधित्व करने के लिए लंबे समय से सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट की मांग कर रहा है। फिलहाल UNSC में 15 सदस्य देश हैं, जिनमें वीटो पावर वाले पांच स्थायी सदस्य और दो साल के कार्यकाल के लिए चुने गए दस गैर-स्थायी सदस्य शामिल हैं। यूएनएससी के पांच स्थायी सदस्यों में चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर