शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत, साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में

None 2023-10-04 16:24:57
भारत, साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में

हांगझोउ । भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने बुधवार को एशियाई खेल 2023 (asian games 2023) में पुरुष हॉकी (Men's hockey) स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया (South Korea) को 5-3 से हरा दिया है।

भारत ने आज जीत की लय बरक़रार रखते हुए आक्रमक अंदाज में पहले क्वार्टर में 3-0 गोल किए। मजबूत डिफेंस के साथ भारत ने कोरिया को गोल करने करने मौके नहीं दिया। खेल शुरू होने के पांच मिनट बाद हार्दिक सिंह (Hardik Singh) ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद मनदीप सिंह ने 11वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिरी समय में ललित उपाध्याय ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

दूसरे क्वार्टर में भारत को गोल के ज्यादा मौके नहीं मिले। भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहदास (Amit Rohtas) ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। इस क्वार्टर में कोरिया ने दो गोल दागे। दोनों गोल मंजे जंग ने किए, जिसमें पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए दूसरा गोल था। पहले हाफ की समाप्ति तक मैच में भारत ने 4-2 से अपनी बढ़त को बनाए रखा।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

भारत की ओर से हार्दिक सिंह (Hardik Singh) (5वें मिनट), मनदीप सिंह (Mandeep Singh) (11वें मिनट), ललित उपाध्याय (Lalit Upadhyay) (15वें मिनट), अमित रोहतास (Amit Rohtas)(24वें मिनट) और अभिषेक () (54वें मिनट) ने गोल किए। वहीं, कोरिया की तरफ से मंजे जंग ने 17वें , 20वें ,42वें मिनट में गोल दागे।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दक्षिण कोरिया ने भारत पर दबाव बनाने का प्रयास किया। भारतीय टीम ने मजबूत डिफेंस दिखाया और गोल के कई मौके बनाए। लेकिन इस क्वार्टर में भारत ने एक भी गोल नहीं दागा। कोरिया ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और मंजे ने कोरिया के लिए तीसरा गोल दागकर स्कोर 4-3 कर दिया।

खेल में दक्षिण कोरिया ने चौथे क्वार्टर में अटैक करना जारी रखा। वहीं, भारत ने गोल करने की लगातार कोशिश की और 54वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए गोलकर स्कोर 5-3 कर दिया। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की। भारत अब अपना पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबला में शुक्रवार को चीन या जापान से खेलेगा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर