गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: अनुराग ठाकुर

None 2024-07-01 15:00:06
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: अनुराग ठाकुर

आज 30 किलोमीटर नेशनल हाईवे रोज बनते हैं।

~Tanu

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दस साल में देश के हर क्षेत्र में विकास कर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनाने में कामयाबी हासिल की है।

अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विदेशी मुद्रा भंडार दस वर्षों में बढ़ा है। देश के खजाने को दोगुना किया गया है। पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने चार करोड़ पक्के मकान, बारह करोड़ शौचालय बनाकर दिए और लगभग हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से सात करोड़ लोगों का मुफ्त में इलाज हुआ। गरीब के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। पहले के लोगों ने गरीब को और गरीब किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा गरीबों की चिंता करते हैं इसलिए पिछले दस साल में सरकार ने जो योजनाएं लाई है उसमें गरीबों को कल्याण हुआ है।

BJP नेता ने कहा कि पिछली सरकार ने बैंकों का बुरा हाल कर दिया था। अब हमारे बैंक और मजबूत होने वाले हैं। पहले तो बैंक खाते खोलना भी कठिन था। पीएम स्वनिधि योजना में लगभग सत्तर लाख स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी के पैसा मिला, व्यापार करने का मौका मिला।

उन्होंने Congress पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सौ के आसपास वंदे भारत चल रही हैं। आपके समय में एक भी नहीं थीं। आपके समय में एक दिन में 12 किलोमीटर प्रति दिन नेशनल हाईवे बनता था, आज 30 किलोमीटर नेशनल हाईवे रोज बनते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में हमारी सरकार ने शानदार काम किया है। यहां के लोगों को समय पर कोरोना के टीके लगवाने के साथ- साथ देश में इसके टीके का इतना उत्पादन किया गया कि भारत ने 157 देशों को कोरोना वैक्सीन देने काम किया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर