शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत ने नेस्तनाबूद किए पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट, 2 पायलट गिरफ्तार | S-400 से नाकाम हुआ रॉकेट हमला | 9 पाक शहरों में मिसाइल अटैक

None 2025-05-09 07:05:55
भारत ने नेस्तनाबूद किए पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट, 2 पायलट गिरफ्तार | S-400 से नाकाम हुआ रॉकेट हमला | 9 पाक शहरों में मिसाइल अटैक


भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया, दो पाकिस्तानी पायलट गिरफ्तार। जम्मू एयरस्ट्रिप पर हमले को S-400 ने नाकाम किया। नौ पाक शहरों में मिसाइल हमला।


भारत-पाकिस्तान तनाव पर बड़ी कार्रवाई: तीन फाइटर जेट ढेर, दो पाकिस्तानी पायलट गिरफ्तार

New Delhi ,(Shah Times )।भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को एक बड़ी सैन्य कार्रवाई सामने आई है। भारतीय वायुसेना ने जवाबी कदम उठाते हुए पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है। इसके अलावा, पाकिस्तान एयरफोर्स का एक अत्याधुनिक AWACS (Airborne Warning and Control System) विमान भी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ही क्रैश हो गया।

भारतीय सीमा में घुसे थे पाकिस्तानी फाइटर जेट

सेना के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी फाइटर जेट भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। तभी भारतीय रडार सिस्टम ने उन्हें ट्रैक किया और फौरन एक्शन में आते हुए एयर डिफेंस यूनिट्स ने तीनों फाइटर जेट को निशाना बनाकर गिरा दिया। खास बात यह रही कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने दो पाकिस्तानी पायलटों को भी गिरफ्तार किया है। एक पायलट को राजस्थान के जैसलमेर और दूसरे को जम्मू के अखनूर सेक्टर से पकड़ा गया है।

गुप्त स्थान पर पूछताछ जारी, पहचान गुप्त

गिरफ्तार किए गए पायलट पाकिस्तान वायुसेना के JF-17 विमान उड़ा रहे थे। फिलहाल दोनों पायलटों को एक सीक्रेट लोकेशन पर रखा गया है, जहां उनसे भारतीय खुफिया एजेंसियां और सैन्य अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक उनकी आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि दोनों पाकिस्तानी एयरफोर्स के अधिकारी हो सकते हैं।


S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की करिश्माई सफलता

गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप को निशाना बनाते हुए रॉकेट हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे पूरी तरह विफल कर दिया। भारत की अत्याधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागी गई 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर यह मिसाइलें अपने टारगेट तक पहुंच जातीं, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। लेकिन हमारी सतर्कता और तकनीकी दक्षता ने एक बड़ी तबाही को टाल दिया।


ड्रोन हमले भी हुए नाकाम, LoC पर जवाबी कार्रवाई

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) के पास ड्रोन भेजे गए थे, जो केजी टॉप जैसे संवेदनशील इलाकों में देखे गए। भारतीय वायु रक्षा यूनिट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी ड्रोन को गिरा दिया। सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर खतरे का करारा जवाब दिया जाएगा।


भारत की जवाबी कार्रवाई से पाक में मची तबाही

पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई के बाद भारत ने ठोस जवाब देते हुए पाकिस्तान के नौ प्रमुख शहरों — इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, बहावलपुर, सियालकोट, रावलपिंडी, मुल्तान, पेशावर और क्वेटा — पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए। इन हमलों में पाकिस्तान की सैन्य और रणनीतिक ढांचों को निशाना बनाया गया।

इन जवाबी हमलों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में भारत की सुरक्षा व्यवस्था, जवाबी रणनीति और नागरिक सुरक्षा पर गंभीर चर्चा की गई। इस बीच, सभी सैन्य छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


भारत पूरी तरह सतर्क, जवाबी कार्रवाई को तैयार

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा। भारतीय सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और देश की रक्षा में कोई कोताही नहीं बरतेगी। पाकिस्तानी हमलों के जवाब में भारत की संयमित लेकिन कठोर प्रतिक्रिया ने यह संदेश साफ कर दिया है कि अब हर हमला, हर उल्लंघन का जवाब तुरंत और सटीक मिलेगा।



ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर