गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत ने पाकिस्तानी पीएम की स्पीच की मज़म्मत  

None 2024-09-28 16:55:27
भारत ने पाकिस्तानी पीएम की स्पीच की मज़म्मत  
भाविका मंगलानंदन ने कहा, “भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की सूची लंबी है। ऐसे देश के लिए कहीं भी हिंसा के बारे में बोलना सबसे खराब पाखंडों में से एक है।”

संयुक्त राष्ट्र, (Shah Times) भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी मज़म्मत करते हुए दुनिया को उसके आतंकवाद को बढ़ावा देने लिये जिम्मेदार बताया। भारत ने कहा कि अल-कायदा सुप्रीमो ओसामा बिन लादेन को पनाह देने और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में लाखों बंगालियों के नरसंहार तथा अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न के साथ ही सरहद पार आतंकवादी हमलों की याद दिलाई।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय युवा राजनयिक भाविका मंगलानंदन ने भारत पर निशाना साधने के पाकिस्तानी पीएम के दिए भाषण की मज़म्मत की जिसमें उन्होंने कश्मीर मुद्दा उठाया और “इस्लामोफोबिया” का आरोप लगाया था। उन्होंने दुनिया को पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने, 2001 में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए संसद हमले, 2008 में पाक स्थित लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए मुंबई हमलों और भारत पर अन्य आतंकी हमलों की याद दिलाई।

भाविका मंगलानंदन ने कहा, “भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की सूची लंबी है। ऐसे देश के लिए कहीं भी हिंसा के बारे में बोलना सबसे खराब पाखंडों में से एक है।”

उन्होंने कहा कि चुनावों में धांधली के इतिहास वाले देश के लिए राजनीतिक विकल्पों के बारे में बात करना और भी असाधारण है, वह भी लोकतंत्र में, जबकि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ लगातार यह आरोप लगाती रही है कि पाकिस्तान में फरवरी 2024 के आम चुनावों में उनकी पार्टी को बाहर रखने के लिए धांधली की गई।

सुश्री मंगलानंदन ने कहा, “वास्तविक सच्चाई यह है कि पाकिस्तान को हमारे क्षेत्र का लोभ है और वास्तव में उसने भारत के अविभाज्य और अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल किया है। आतंकवाद से कोई समझौता नहीं हो सकता।”

उन्होंने कहा, “यह हास्यास्पद है कि एक राष्ट्र जिसने 1971 में नरसंहार किया था और एक राष्ट्र जो अपने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है, वह अब भी असहिष्णुता और भय के बारे में बोलने की हिम्मत कर रहा है। दुनिया खुद देख सकती है कि पाकिस्तान वास्तव में क्या है।” उन्होंने कहा ,“हम एक ऐसे देश के बारे में बात कर रहे हैं जिसने लंबे समय तक ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की। एक ऐसा देश जिसकी उंगलियों के निशान दुनिया भर में कई आतंकवादी घटनाओं पर हैं, एक ऐसा देश जिसकी नीतियां कई समाजों के अवशेषों को अपना घर बनाने के लिए आकर्षित करती हैं। शायद इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि वहां के प्रधानमंत्री इस पवित्र हॉल में ऐसा बोलेंगे। फिर भी हमें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके शब्द हम सभी के लिए कितने अस्वीकार्य हैं। हम जानते हैं कि पाकिस्तान सच्चाई का मुकाबला और अधिक झूठ से करना चाहेगा।” उन्होंने जोर दिया कि दोहराव से कुछ नहीं बदलेगा और हमारा रुख स्पष्ट है तथा इसे दोहराने की जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर