शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कनाडा प्रधान मंत्री के इल्जामों को भारत ने किया खारिज

None 2023-09-19 10:04:26
कनाडा प्रधान मंत्री के इल्जामों को भारत ने किया खारिज

विदेश मंत्रालय के मुताबिक इसी तरह के आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री पर लगाए थे जिन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था

नई दिल्ली। भारत (India) ने कनाडा (Canada) में हिंसा की घटनाओं में भारत सरकार (Government of India) की संलिप्तता के कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (justin trudeau) के आरोपों को बेतुके एवं घरेलू राजनीति से प्रेरित बताते हुए आज सिरे से खारिज कर दिया।

विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने आज यहां एक कड़ा बयान जारी कर के कहा, “हमने कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री का उनकी संसद में दिया गया बयान और उनके विदेश मंत्री का बयान देखा है और उसे खारिज करते हैं। कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार (Government of India) की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं।”

विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के अनुसार इसी तरह के आरोप कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री पर लगाए थे जिन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था बयान में कहा गया,“ हम कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाली एक लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था हैं।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों (Khalistani terrorists) और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश दर्शाते हैं जिन्हें कनाडा (Canada) में आश्रय दिया गया है और जो भारत (India) की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं। इस मामले पर कनाडा की सरकार (government of canada) की निष्क्रियता लंबे समय से और निरंतर चिंता का विषय रही है।”

विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा कि कनाडाई राजनीतिक हस्तियों द्वारा ऐसे तत्वों के प्रति खुले तौर पर सहानुभूति व्यक्त करना गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अवैध गतिविधियों को जो जगह मिली है, वह कोई नई बात नहीं है।

बयान में कहा गया, “हम भारत सरकार (Government of India) को ऐसे घटनाक्रम से जोड़ने के किसी भी प्रयास को खारिज करते हैं और कनाडा सरकार से अपनी धरती से सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।”

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर