गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
Business

खाद्यान्न भंडारण में तकनीकी क्रांति: सरकार लॉन्च करेगी स्मार्ट भंडारगृह प्रणाली

Apurva Choudhary 2026-06-17 14:39:28
खाद्यान्न भंडारण में तकनीकी क्रांति: सरकार लॉन्च करेगी स्मार्ट भंडारगृह प्रणाली
देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा आधुनिक बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार स्मार्ट भंडारगृह प्रणाली (Smart Warehouse System) शुरू करने जा रही है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) द्वारा विकसित इस तकनीक आधारित प्रणाली का उद्घाटन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा।
केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया और बी.एल. वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

नई प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), डेटा एनालिटिक्स और स्वचालन जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी गोदामों के संचालन को स्मार्ट, सुरक्षित और अधिक कुशल बनाना है।
स्मार्ट भंडारगृह प्रणाली के तहत गोदामों में प्रवेश और निकास प्रक्रियाओं का स्वचालन, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, रियल-टाइम निगरानी, इन्वेंट्री नियंत्रण तथा डिजिटल सूचना तंत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खाद्यान्न भंडारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और परिचालन लागत में कमी आने की संभावना है।
मंत्रालय के अनुसार यह पहल देश की खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हाल के वर्षों में सरकार ने खरीद, भंडारण और वितरण प्रणालियों को डिजिटल बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं।
कार्यक्रम के दौरान ‘डिपो दर्पण’ मूल्यांकन प्रणाली के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खाद्य निगम (FCI) और केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के गोदामों को सम्मानित भी किया जाएगा।
ADVERTISEMENT
Apurva Choudhary

Apurva Choudhary

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर