गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

एशियाई खेलों में आठवीं बार भारत ने पुरुष कबड्डी में जीता खिताब

None • 2023-10-07 16:16:43
एशियाई खेलों में आठवीं बार भारत ने पुरुष कबड्डी में जीता खिताब

जकार्ता एशियाई खेल 2018 में भारत सेमीफाइनल में ईरान से हार गया था

हांगझोउ। एशियाई खेलों (Asian Games) में कबड्डी स्पर्धा (Kabaddi Tournament) के फाइनल में भारत (India) ने ईरान (iran) को करीबी मुकाबले में 33-29 से हराकर आठवीं बार खिताब जीता।

जकार्ता एशियाई खेल 2018 (asian games 2018) में भारत सेमीफाइनल में ईरान से हार गया था। इससे पहले, बीजिंग 1990 में एशियाई खेलों में कबड्डी की शुरुआत के बाद से भारत ने सभी सात स्वर्ण पदक जीते थे।
कप्तान फाजिल अत्राचली के नेतृत्व में मजबूत ईरानी डिफेंस ने शुरुआत में ही मजबूत टैकल से भारत पर दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय कबड्डी कप्तान पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) और रेडर नवीन कुमार ने लगातार अंक बनाकर भारत को मैच में बनाए रखा।

उप-कप्तान सुनील कुमार के नेतृत्व में भारतीय डिफेंस ने ईरान को ऑल-आउट करने में मदद की और ब्रेक होने तक 17-13 के स्कोर के साथ चार अंकों की बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान असलम इनामदार और नवीन कुमार ने भी महत्वपूर्ण रेडिंग अंक हासिल किए। भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही कुछ अंक हासिल किए, लेकिन ईरान ने भारत को ऑल-आउट कर दिया और फुल टाइम के 10 मिनट पहले स्कोर 25-ऑल से बराबर कर लिया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इसके बाद पवन सहरावत ने भारत को आगे बढ़ाया और रेड में कप्तान फज़ल अत्राचली को आउट किया। इसके साथ ही भारत 28-25 से आगे हो गया। ईरान ने लगातार तीन अंक लेकर जवाबी हमला किया और सीटी बजने से ठीक एक मिनट पहले स्कोर 28 से बराबर हो गया।

करो या मरो की रेड में पवन सहरावत ने तीन अंक जीतकर अपनी टीम की बढ़त बहाल कर दी। हालाँकि, मैच रोक दिया गया क्योंकि रेफरी और टीमों ने पवन सहरावत की रेड के लिए बनाए गए अंकों पर स्पष्टीकरण मांगा।

इसके बाद ईरान के अलीरेज़ा मेज़ियन ने रेड मारी लेकिन भारतीय डिफेंस ने आउट कर दिया। आखिरी कुछ सेकेंड में नवीन कुमार अपनी रेड से एक अंक हासिल करने में कामयाब रहे और इसके साथ ही भारत जीत गया

भारत इससे पहले ग्रुप चरण में चार मैचों में चार जीत के साथ अजेय रहा था और सेमीफाइनल में पहुंचा था। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया। ईरान सेमीफाइनल में अजेय रहा और चीनी ताइपे को हराकर फाइनल में पहुंचा।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर