गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

इन्डियन आर्मी ने सियाचिन की अग्रिम चौकियों पर BSNL BTS किया स्थापित

None • 2023-10-12 16:58:11
इन्डियन आर्मी ने सियाचिन की अग्रिम चौकियों पर BSNL BTS किया स्थापित

श्रीनगर । भारतीय सेना (Indian Army) ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सहयोग से दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र लद्दाख में सियाचिन की अग्रिम चौकियों पर पहला बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) स्थापित किया है।

सेना ने गुरुवार को कहा कि बीएसएनएल बीटीएस (BSNL, BTS) की स्थापना 15,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात सैनिकों के लिए मोबाइल संचार (mobile communication) का विस्तार करने के लिए छह अक्टूबर को की गई थी। भारतीय सेना (Indian Army) की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर (Fire and Fury Core) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर एक पोस्ट में सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में पहली बार बीटीएस की स्थापना की घोषणा की।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

फायर एंड फ्यूरी कोर (Fire and Fury Core) उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर कहा, “बीएसएनएल के सहयोग से सियाचिन वारियर्स ने 15,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात सैनिकों के लिए मोबाइल संचार का विस्तार करने के लिए छह अक्टूबर को सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र के अग्रिम चौकियों पर पहली बार बीएसएनएल बीटीएस की स्थापना की।''

सेना ने साइट से तस्वीरें भी साझा कीं जिसमें सियाचिन योद्धाओं को बर्फीले क्षेत्र में टावर स्थापित करते हुए दिखाया गया है। बीटीएस किसी भी मोबाइल नेटवर्क में एक निश्चित रेडियो ट्रांसीवर है और इसमें एक टावर, एंटेना, मिनीलिंक/ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी), बीटीएस उपकरण, पावर प्लांट और बैटरी बैंक, स्वचालित वोल्टेज नियामक, सब स्टेशन, मध्यवर्ती आवृत्ति केबल और ओएफसी शामिल हैं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर