गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में जीता गोल्ड मेडल 

None • 2024-09-06 19:41:23
भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में जीता गोल्ड मेडल 
पेरिस पैरालिंपिक 2024 खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल में भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

Paris ,(Shah Times) । भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।

प्रवीण कुमार ने आज यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में 2.08 मीटर की अपनी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

टोक्यो पैरालंपिक खेलों के रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार (टी44) ने इस बार अपने जोरदार प्रदर्शन से रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदल दिया। 

इसी के साथ ही प्रवीण ने क्षेत्रीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया।इस पदक के साथ ही पैरालंपिक खेलों में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में नोएडा के गोविंदगढ़ में जन्मे प्रवीण ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की एवं टोक्यो पैरालंपिक 2020 खेलों में पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के पैरा-एथलीट बन गए। वहां उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 श्रेणी में 2.07 मीटर की प्रभावशाली छलांग के साथ रजत पदक जीता था।

उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में 2.05 मीटर की छलांग के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रवीण ने हाल में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीता और पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।

I

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर