गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारतीय लोकतंत्र कमजोर हुआ है लेकिन अब धीरे धीरे उबरने लगा है : राहुल गांधी 

None 2024-09-11 09:16:02
भारतीय लोकतंत्र कमजोर हुआ है लेकिन अब धीरे धीरे उबरने लगा है : राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने वाशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत की बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर पिछले 10 सालों के दौरान जो हमले हुए हैं उससे हमारा लोकतंत्र बहुत कमजोर हुआ है।

वाशिंगटन-डीसी, (शाह टाइम्स) ।‌ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि पिछले दस साल के दौरान भारतीय लोकतंत्र पर उसने जो हमले किए हैं उससे हमारा लोकतंत्र कमजोर हुआ है लेकिन अब धीरे धीरे उबरने लगा है।

 राहुल गांधी ने वाशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत की बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर पिछले 10 सालों के दौरान जो हमले हुए हैं उससे हमारा लोकतंत्र बहुत कमजोर हुआ है लेकिन अब स्थिति बदलने लगी है और लोकतंत्र फिर पहले की स्थिति में लौटने लगा है।

उन्होंने कहा "पिछले दस वर्षों में भारतीय लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं और इसे बहुत कमजोर कर दिया गया है लेकिन अब यह पहले की स्थिति में लौट रहा है। मुझे विश्वास है कि लोकतंत्र पर हो रहे हमले पर भारत जवाबी कार्रवाई करेगा।"

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1833572846439944192?t=kizGcqnkswBq0_fqDStudg&s=19

मोदी सरकार पर अपने तथा कांग्रेस पार्टी के साथ कठोर व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा "चुनाव से ठीक पहले हमारे बैंक खाते सील किए गए और हमने अपने बैंक खातों पर रोक लगने के बाद भी चुनाव लड़ा। मैं ऐसे किसी लोकतंत्र के बारे में नहीं जानता जहां ऐसा होता हो। चुनाव के दौरान, हमारे कोषाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास कोई पैसा नहीं है। भारतीय इतिहास में मानहानि के मामले में जेल की सजा पाने वाला मैं एकमात्र व्यक्ति हूं, मेरे खिलाफ 20 मामले हैं। हमारे पास एक मुख्यमंत्री हैं जो अभी जेल में हैं।"

राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर कहा "मैं सोचता हूं कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं नेतृत्व के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं। वे अधिक संवेदनशील होती हैं और उनका दीर्घकालिक दृष्टिकोण होता है। महिलाओं का राजनीति और व्यवसाय में अधिक संख्या में आना एक सकारात्मक कदम है। हम कांग्रेस के भीतर और अपनी राजनीतिक व्यवस्था में इस पर जोर दे रहे हैं।

 महिलाओं को आरक्षण देते हुए हमने पूरा पंचायती राज अधिनियम बनाया और विधानसभा तथा लोकसभा में महिला आरक्षण की वकालत करते रहे हैं और इसीलिए मैं इस पर दृढ़ विश्वास रखता हूं।"

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर