गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

श्री लंकाई नौसेना के जहाज से टकराने के बाद नाव पलटी, भारतीय मछुआरें की गई जान

None 2024-08-01 12:48:00
श्री लंकाई नौसेना के जहाज से टकराने के बाद नाव पलटी, भारतीय मछुआरें की गई जान

विदेश मंत्रालय का कहना हैं कि, "हमने जान गंवाने वाले के लिए दुख और सदभावना व्यक्त की हैं। कोलंबो में हमारे उच्चायुक्त भी इस मामले को श्रीलंकाई सरकार के सामने उठा रहे हैं।

~Tanu

(शाह टाइम्स)। श्री लंकाई नौसेना के जहाज से टकराने के बाद एक नाव पलटी, जिसमें तमिलनाडु के रामेश्वरम के एक मछुआरे की मौत हो गई हैं। वहीं इस हादसे में एक अन्य मछुआरा लापता हो गया हैं। आपको बता दें कि, श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश, तभी नाव पलट गई।

बताया जा रहा है कि नाव पर 4 मछुआरे मौजूद थे। उनमें से एक की मौत हो गई, साथ ही एक लापता है और बाकी के 2 श्रीलंकाई नौसेना की हिरासत में हैं। हादसे के बाद Delhi में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय बुलाया गया। जिसके बाद इस घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय का कहना हैं कि, "हमने जान गंवाने वाले के लिए दुख और सदभावना व्यक्त की हैं। कोलंबो में हमारे उच्चायुक्त भी इस मामले को श्रीलंकाई सरकार के सामने उठा रहे हैं। साथ ही इस घटना पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह के 4 बजे कच्चातिवु द्वीप के पास घटी थी। वहीं 2 मछुआरों को बचाकर कांकेसंतुरई तट पर लाया गया है। फिलहाल लापता मछुआरे की तलाश जारी है। जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को तुरंत कांकेसंतुरई पहुंचने, मछुआरों और उनके परिवार वालों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर