शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

वैश्विक बाजार में भी बढ़ी भारतीय आम की मांग

None • 2023-07-10 22:51:21
वैश्विक बाजार में भी बढ़ी भारतीय आम की मांग

सरकार किसानों को आगे बढ़ाने में जुटी

कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित आम प्रदर्शनी में कृषि एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया उत्पादकों का उत्साहवर्धन

गजरौला /अमरोहा (चेतन रामकिशन) । उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कृषि विज्ञान केन्द्र गजरौला में आम प्रदर्शनी में आम की 65 से अधिक प्रजापतियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व के आम उत्पादक देशों में अकेले 22 फीसदी भागीदारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर के सलेमपुर रोड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र गजरौला में सोमवार को आम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें दस से अधिक जनपदों के आम उत्पादकों ने 65 से अधिक प्रजाति के आमों को रखा गया। कृषि एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करके स्टाॅलों पर रखीं आम की विभिन्न प्रजातियों के नमूने देखे और आम उत्पादकों सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के स्टाॅफ की सराहना की। संस्थान के अधिकारियों ने दोनो मंत्रियों व अन्य अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज से ही नहीं बल्कि वैदिक काल से आम का बहुत महत्तव रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में मेरठ व सहारनपुर मंडल को फल पट्टी घोषित किया है। आसपास के जिले भी इसमें जोड़े जाएंगे। पूरे देश के आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश 28 फीसदी आम उगाता है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार आम एवं सब्जी उत्पादकों को आगे बढ़ाने के लिए जुटी है। अमरोहा में हाल ही मेंगो हाउस भी बनाया गया है। उन्होंने कृषि विवि व कृषि केन्द्र के सभी वैज्ञानिकों से आह्नान किया कि वे किसानों को जागरूक करें कि वे गुणवत्ता के साथ अपना उत्पादन बढ़ाएं ताकि हमारे देश की फल व सब्जियों को न केवल देश बल्कि विदेशों में भी खूब बाजार व मांग मिले। कृषि मंत्री ने आम उत्पादकों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपे।

इस मौके पर आईसीएआर नई दिल्ली के उपमहानिदेशक डाॅ.यूएस गौतम, विवि कुलपति डाॅ.केके सिंह, निदेशक प्रसार डाॅ.पीके सिंह, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी आदित्य लांग्हे, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.ऋषिपाल सिंह नागर, पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल, पूर्व विधायक तोताराम, चन्द्रभान भाटी, डाॅ.उत्तम प्रजापति आदि मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डाॅ.एके मिश्र ने अंत में सबका आभार जताया। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ.शीशपाल सिंह, डाॅ.अमित तोमर, डाॅ.हादी हुसैन खान, डाॅ.प्राची पटेल, डाॅ.आरपी सिंह, डाॅ.आरएन सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Uttar Pradesh, Amroha,Gajraula,Agriculture and Research Minister, Surya Pratap Shahi , Minister of State Baldev Singh Aulakh

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर