गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, स्पेन को 2-1 से हराया

None 2024-08-08 19:53:30
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, स्पेन को 2-1 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में तिरंगा लहरा दिया है। गुरुवार को कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने स्पेन को हराकर पदक अपने नाम किया।

Gopi Saini

Indian Hockey Team in Paris Olympics: शाह टाइम्स। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में तिरंगा लहरा दिया है। गुरुवार को कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने स्पेन को हराकर पदक अपने नाम किया। शुरुआत में स्पेन ने बढ़त बनाई, लेकिन बाद में भारत ने स्पेन को चारों खाने चित कर दिया। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में डाल दिया।

पहले हाफ में 1-1 से बराबरी पर रहा स्कोर

मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने लगातार आक्रमण किए। इसके परिणामस्वरण मैच के छठे मिनट में सुखजीत सिंह मैदानी गोल करने से चूक गए। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में असफल रही। दूसरा क्वार्टर के दौरान मैच के 18वें मिनट में मार्क मिरालेस ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग दिया। दूसरे क्वार्टर के समापन से कुछ सेकेंड पूर्व भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल कर दिया।

रोमांचक रहा दूसरा हाफ

मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा देखने को मिला। इस बीच भारत ने कुछ मैदानी गोल करने के असफल प्रयास किए। मैच के 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर पर जोरदार गोल किया और भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। मैच के चौथे और आखिरी क्वार्टर में स्पेन की टीम ने लगातार आक्रमण किए। दूसरी तरफ भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश और डिफेन्स ने शानदार बचाव किया और मैच में कोई गोल नहीं होने दिया।

वहीं, इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी डिफेंडर अमित रोहिदास की वापसी हुई, जिन्हें एक मैच के लिए बैन किया गया था। हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले, भारत ग्रुप चरण में पांच मैचों में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। क्वार्टरफाइनल में, हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम ने 10 खिलाड़ियों के साथ शूटआत में ग्रेट ब्रिटेन को हराया था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर