गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चक्रवात की चेतावनी के कारण बारबाडोस में फंसी इंडिया टीम

None 2024-07-01 16:26:07
चक्रवात की चेतावनी के कारण बारबाडोस में फंसी इंडिया टीम

कोच और चयनकर्ता दोनों की ही जल्द नियुक्ति कर दी जाएगी।

~Tanu

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स) T-20 विश्वकप 2024 जीतने के बाद बारबाडोस में रविवार रात चक्रवात को लेकर जारी की गई चेतावनी के बाद बंद किये गये हवाई अड्डे के कारण India टीम की अब तक स्वदेश वापसी नहीं हो पाई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने क्या बताया?

इस दौरान यहां मीडिया से बातचीत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, “आपकी (मीडिया) तरह हम भी यहां फंसे हुए हैं। एक बार यात्रा की योजना बने फिर हम सम्मान समारोह के बारे में आगे सोचेंगे।

दरअसल Team के कोच की नियुक्ति पर उन्होंने आगे कहा कि, कोच और चयनकर्ता दोनों की जल्द ही नियुक्ति कर दी जाएगी। सीएसी ने इंटरव्यू लेने के बाद नाम शॉर्टलिस्ट कर दिए हैं और मुंबई पहुंचने के बाद इस पर Last निर्णय लिया जाएगा और अभी वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं। नए कोच श्रीलंका के साथ श्रृंखला से भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

मैं चाहूंगा कि भारत हर खिताब जीते?

उन्होंने कहा, “मैं चाहूंगा कि भारत हर खिताब जीते। हमारी बेंच स्ट्रेंथ बहुत मजबूत है। विश्व कप टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही जिम्बाव्वे जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हमारी तीन टीमें खेल सकती हैं। जिस तरह से यह टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उसे देखते हुए हमारा अगला लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी है। वहां भी ऐसा ही दल होगा। सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।”

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाये जाने संभावनाओं पर सचिव जय शाह ने कहा, कप्तानी पर निर्णय चयनकर्ता लेंगे और हम उनसे चर्चा करने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। आपने हार्दिक की बात की, उनके ऊपर कई सवाल खड़े किए गए थे लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके ऊपर भरोसा जताया और उन्होंने अपने आप को साबित भी किया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर