गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या

None • 2025-04-18 15:40:18
अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या

अमेरिका शिकागो में भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक केविन पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, पुलिस जांच में जुटी है।

शिकागो (शाह टाइम्स) अमेरिका के शिकागो शहर में भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक केविन पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली वारदात बुधवार रात को लिंकन पार्क इलाके में घटी, जहां केविन पटेल को सीने में गोली मारी गई। स्थानीय समयानुसार रात 9:20 बजे के आसपास यह हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

केविन पटेल की पहचान की हुई पुष्टि
कुक काउंटी मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने गुरुवार देर रात केविन पटेल की पहचान की पुष्टि की। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एक चश्मदीद गैरेट मूर्स ने बताया कि उन्होंने अपने घर से गोली चलने की आवाज सुनी और तुरंत बाहर निकलकर पटेल की मदद करने दौड़े। मूर्स ने पटेल के सीने से बहते खून को रोकने की कोशिश की और एम्बुलेंस को कॉल किया। उन्होंने पटेल से बात करने और उन्हें सांत्वना देने का प्रयास किया।

https://shahtimesnews.com/fake-payment-apps-you-should-not-be-a-hunting/

मूर्स ने भावुक होते हुए बताया, “हम लगातार उससे कह रहे थे कि एम्बुलेंस बस आने ही वाली है। उसे गहरी सांस लेने के लिए कह रहे थे। वह हमारी ओर देख रहा था, उसकी सांसें धीमी होती जा रही थीं, लेकिन वह जीवन के लिए संघर्ष कर रहा था।"

पुलिस जुटी हत्या की जांच में
घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति और कुछ महिलाओं को मौके से पैदल भागते हुए देखा। हालांकि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमले का कारण भी अभी अज्ञात बना हुआ है, लेकिन शिकागो पुलिस इस हत्या की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र की सुरक्षा कैमरा फुटेज खंगाल रही है।

पटेल को एडवोकेट इलिनोइस मेसोनिक मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना ने अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है।

पुलिस ने आम जनता से इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर