सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर कराया था हज़ारों लोगों को गिरफ्तार- नड्डा

None 2024-06-25 16:38:28
इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर कराया था हज़ारों लोगों को गिरफ्तार- नड्डा

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने BJP मुख्यालय में आपातकाल के विरोध में आयोजित लोकतंत्र का काला दिन कार्यक्रम को संबोधित किया। जिस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। निशाना साधते हिए  उन्होंने कहा कि, ''हम सब जानते हैं कि 25 जून को हम यहां पर काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। इमरजेंसी को याद करने का और प्रजातंत्र का गला घोंटने का जो कुत्सित प्रयास हुआ था, उसे जनता के सामने लाने का भाजपा प्रयास कर रही है और सारे देश में इस तरीके का कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।''

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस की सोच में उनकी कार्यशैली में प्रजातंत्र की कोई गुंजाइश ही नहीं है। आज तक कभी भी लोकसभा के स्पीकर का चुनाव सशर्त हुआ है? ये विपक्ष कह रहे हैं कि डिप्टी स्पीकर तय करो तब हम स्पीकर को समर्थन देंगे। ये वो कह रहे हैं जिन्होंने तेलंगाना में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों अपने बनाए हैं। कनार्टक में इनका ही स्पीकर और इनका ही डिप्टी स्पीकर है। पश्चिम बंगाल में भी TMC का ही स्पीकर और डिप्टी स्पीकर है। आगे कहा कि ये ऐसे लोग हैं, जो दोहरे मापदंड में जीते हैं।

पढ़ने लिखने का शौक कम है- जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी ने इतिहास कम पढ़ा है। मालूम नहीं कितनी डिग्रिया हैं, पढ़ाई कैसी है। पढ़ने लिखने का शौक कम है। कांग्रेस की सोच में प्रजातंत्र की गुंजाइश ही नहीं है। सुभाष चंद्र बोस इलेक्टेड प्रेसिडेंट थे फिर भी पद से हटना पड़ा। अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस ने कैंडिडेट खड़ा किया था। जिस दौरान मीडिया को रोकने के प्रयास हुए और जर्नलिस्टों को भी जेल में डाला गया। 

विरोध करने वालो को इंदिरा गांधी ने कराया था गिरफ्तार- जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस और इंदिरा गांधी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि, संविधान को बदलकर इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने का प्रयास किया था, जिसके बाद पूरा देश उद्वेलित हो गया और उस उद्वेलना को रोकने के लिए इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 की रात को आपातकाल की घोषणा की और उसी रात हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसने विरोध किया, उसे समाप्त करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

नड्डा ने किया आपातकाल का जिक्र

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यहां बहुत से लोग हैं, जिन लोगों ने इमरजेंसी देखी है। आप उनसे इस हफ्ते जरूर मिलिए। मैं जब कहता हूं कि आज पचास साल के हुए, जब हमने इमरजेंसी के दुर्दिन देखे। एक रात में 9 हजार लोगों को उठा लिया गया था। उनको जेल में 19 महीने से अधिक रहना पड़ा। जिसमें 140,000 लोग मीसा के तहत गिरफ्तार हुए थे।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर