शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने त्रिपुरा के राज्यपाल के पद की शपथ ली

None • 2023-10-26 13:34:07
इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने त्रिपुरा के राज्यपाल के पद की शपथ ली

अगरतल्ला । तेलंगाना (Telangana) के वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू (Indra Sena Reddy Nallu) ने गुरुवार को यहां राजभवन दरबार हॉल में एक औपचारिक समारोह में त्रिपुरा के 20वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला।

इंद्र सेना रेड्डी ने सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लिया, जिन्होंने जुलाई 2021 में हरियाणा से त्रिपुरा (Haryana to Tripura) में स्थानांतरित होने के बाद दो साल से अधिक समय तक राज्यपाल के रूप में कार्य किया। आर्य (85) हरियाणा और त्रिपुरा (Haryana-Tripura) में राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए और पटना में अपने घर लौट आए।

त्रिपुरा उच्च न्यायालय (High Court of Tripura) के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह (Aparesh Kumar Singh) ने रेड्डी को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा (Dr. Manik Saha) और उनके कैबिनेट सहयोगियों, शीर्ष अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों सहित कई लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

रेड्डी ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कहा, ''मुझे त्रिपुरा में संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है और मैं इसे निभाऊंगा। मैं त्रिपुरा के लोगों की सेवा करने और विकास की प्रक्रिया में योगदान करने का अवसर पाकर खुश हूं।'' उल्लखेनीय है कि रेड्डी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव हैं और अविभाजित आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा से तीन बार विधायक रहे। वह पहली बार 1983 में 33 साल की उम्र में चुने गए, उसके बाद 1985 और 1999 में चुने गए। उन्हें गत 18 अक्टूबर को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

https://shahtimesnews.com/hostages-taken-by-hamas-have-foreign-citizenship/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर