शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इनरव्हील क्लब ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

None 2023-08-22 10:55:01
इनरव्हील क्लब ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

देश के सभी 27 इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट के 1600 इनरव्हील क्लबों के लिये गौरव की बात: निशा खण्डपुर

उदयपुर। देश में चल रहे 1600 इनरव्हील क्लबों (innerwheel clubs) में से इनरव्हील क्लब उदयपुर (Innerwheel Club Udaipur) ने तीन हजार किलो अनाज से 20 गुना 22 फीट के फ्लेक्स पर इनरव्हील क्लब (Innerwheel Club) का चक्र एवं राखी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाया है। क्लब के चेयरमैन शीला तलेसरा (Yerman Sheela Talesara) ने बताया कि आयोजन की शुरूआत 4 सदस्याओं से हुई। जब इस कार्यक्रम की जानकारी अन्य सदस्याओं को मिली तो वे भी इससे जुड़ती चली गई और 40 सदस्याओं ने इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

उन्होंने बताया कि इन 3000 किलो अनाज में 7 प्रकार के अनाज गेंहू, चावल, काला चना,मक्का, बाजरा, मूंग की दाल एवं मूंग से 20 गुना 22 फीट के फ्लेक्स के बीच में इनरव्हील का चक्र एवं उसके दोनों ओर 7-7 फीट की राखी बनायी गयी। बाद में इंस अनाज को 1 हजार जरूरतमंद परिवारों में वितरण किया जाएगा।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

जयपुर (Jaipur) में इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन निशा खण्डपुर ने बताया कि यह देश के सभी 27 इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट के 1600 इनरव्हील क्लबों के लिये गौरव की बात है कि देश में इनरव्हील क्लब उदयपुर (Innerwheel Club Udaipur) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह महिला की शक्ति को दर्शाता है। अहमदाबाद से आयी वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने यहां चित्रकूट नगर स्थित रॉकवूड स्कूल परिसर में आयोजित काय्रक्रम में हाथों हाथ क्लब को एवं रिकार्ड में सहयोग करने वली 40 सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट प्रदान किए।

मुख्य वक्ता अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर शैलेन्द्र सुराणा ने कहा कि महिलाओं द्वारा इस प्रकार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। कार्यक्रम में अहमदाबाद से आयी वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के लीडर पवन सोलंकी ने बताया कि जब इनरव्हील क्लब ने हमसें सम्पर्क किया और इस प्रकार के रिकॉर्ड के बारें में बताया तो हम भी इस प्रकार के रिकॉर्ड को देखने हेतु काफी उत्सुक हुए।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर