गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आईजी के आदेश के बाद भी दरोगा नहीं पहुंचा स्थानांतरण जनपद 

None 2024-04-24 19:25:50
आईजी के आदेश के बाद भी दरोगा नहीं पहुंचा स्थानांतरण जनपद 

पर्वतीय और मैदानी जनपदों में उपनिरीक्षकों का संतुलन बनाएं रखने के लिए किया था स्थानांतरण बार-बार रिमाइंडर भेजे जाने के बाद भी देहरादून में बना हुआ है दरोगा

आईजी गढ़वाल ने एसएसपी देहरादून को प्रारंभिक जांच खोलने के दिए आदेश

देहरादून/मयूर गुप्ता(Shah Times)। देहरादून में तैनात एक उपनिरीक्षक का पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा एक ही जनपद में रहकर अपना कार्यकाल पूरा करने के उपरांत उसका स्थानांतरण जनपद उत्तरकाशी कर दिया गया था और उसकों कार्यमुक्त करने के आदेश एसएसपी देहरादून को भी दिए थे लेकिन खाकी वर्दीधाारी दरोगा पर लगता है कि अपने उच्चाधिाकारियों के आदेश का कोई असर नहीं होता और वह दून में ही डेरा जमाए हुए है। आईजीने उक्त दरोगा के खिलाफ़ प्रारंभिक जांच खोलने के आदेश एसएसपी को दिए है।

गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल द्वारा कुछ समय पूर्व पर्वजीय और मैदानी जनपदों में तैनात अराजपत्रित अधिाकारियों, उपनिरीक्षकों द्वारा निर्धाारित समयावधिा पूर्ण करने और जनपदों में उपनिरीक्षकों की उपलब्धाता का संतुलन बनाएं के लिए रेंज के जनपदों में तैनात उपनिरीक्षकों का रेंज स्तर से स्थानांतरण कर दिया गया था। लेकिन कुछ उपनिरीक्षक आईजी रेंज स्तर से किए गए स्थानांतरण प्रर्किया को पूर्ण करने और आदेश का पालन करने में अपनी सान में गुस्ताखी समझते हुए आदेशों का पालन करने से परहेज कर रहे है।

उसी में से एक है उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट। दरोगा बिष्ट का स्थानांतरण आदेश एसएसपी देहरादून को भेज दिया गया था लेकिन एसएसपी देहरादून द्वारा उसकों कार्यमुक्त करने की तिथि तय कर दिए जाने के बाद भी वह उत्तरकाशी जनपद में स्थानंतरण आदेश के बाद भी वहां पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझ रहा है। उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट द्वारा पुलिस महानिरीक्षक के आदेश की अवेहलना किए जाते देख आईजी गढ़वाल रेंज कार्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधाीक्षक देहरादून अजय सिंह को एक पत्र लिखा गया। अपने पत्र के पत्रंक संख्या सीओजी-सीए-20/2024 दिनांक 6 अप्रैल 2024 को लिखे गए पत्र में आईजी ने इस बात का उल्लेख किया कि उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट को प= के पत्रंक संख्या सीओजी-सीए-20/2022-6664 दिनांक 24 मई 2023 को कार्य मुक्त किए जाने की तिथि 26 जुलाई 2023 नियत की गई थी। 

पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को लिखे गए पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया कि उक्त उपनिरीक्षक को देहरादून से उत्तरकाशी स्थानांतरित किए जाने के लिए अन्य तिथियां 15 जनवरी 2024 और 25 जनवरी 2024 और 16 मार्च 2024 निर्धाारित की गई थी, लेकिन उक्त उपनिरीक्षक वर्तमान समय तक जनपद देहरादून से उत्तरकाशी जनपद स्थानांतरित करने के बाद भी इतनी मर्तबा उक्त उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट को जनपद देहरादून से उत्तरकाशी कार्यमुक्त नहीं किया गया। 

आईजी ने एसएसपी को लिखे पत्र में इस बात का उल्लेख किया कि उक्त उपनिरीक्षक की प्रारंभिक जांच करवाकर उसकी आख्या आईजी रेंज कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने प्रारंभिक जांच पत्रवली को अपने अधाीनस्थ अधिाकारी के पास भेजकर उसकी जांच आंख तीन दिन में उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। यहां पर यह भी गोरनीय है कि एक इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस के आदेशों की अवेहलना करना खाकी वर्दीधाारी विभाग का ही एक उपनिरीक्षक उक्त आदेशों पर भारी पड़ गया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर