शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शोर मचाने के बजाय न्यायपालिका पर भरोसा रखे कांग्रेस: मनवीर चौहान 

None 2023-07-25 00:35:08
शोर मचाने के बजाय न्यायपालिका पर भरोसा रखे कांग्रेस: मनवीर चौहान 

पूर्व सीएम के कांग्रेस का जनाधार बढ़ने का दावा दिवास्वप्न

कांग्रेस अध्यक्ष माहरा भावावेश मे शिष्टाचार भी भूलते नजर आ रहे

रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी

देहरादून। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अगर न्यायपालिका का सम्मान और भरोसा करती है तो उसे कानूनी प्रक्रिया तथा जाँच एजेंसियों पर भी भरोसा करना चाहिए। महज शोर मचाने से असत्य सच नहीं हो जाता। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा भावावेश में शिष्टाचार भी भूलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता पूरे राज्य की बेटी है और वर्तमान में मामला अदालत में है। आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पूरा घटनाक्रम साफ है। 

उन्होंने कहा कि सीएम के मामले का स्वतः: संज्ञान लेने से आरोपी के पिता का भाजपा से निष्कासन और आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी हुई। आज आरोपी सलाखों के पीछे हैं और जांच एजेंसियों के द्वारा एक एक कड़ी को जोड़ा गया है। 

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की कथित यात्रा में अंकिता के परिजनों द्वारा भागीदारी से इनकार करने पर आहत कांग्रेस अब बौखला गयी है। कांग्रेस भ्रम और दुष्प्रचार के जरिये इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहती है। जांच एजेंसियों ने किस तरह से सबूत इकट्ठे किए और किस तरह से वह अदालत में केस की पैरवी करेगी यह उनका विषय है, लेकिन कांग्रेसी दुष्प्रचार के जरिये समीक्षा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वीआईपी या जांच में जुट गए बिंदु अथवा अन्य विषय तथ्य सहित सामने रखने चाहिए, जिससे सही तस्वीर सामने आये। ऐसे में यह महज सियासी आरोप प्रत्यारोप  ही माने जायेंगे। 

भाजपा और प्रदेश को अपनी जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। इससे पहले भी भर्ती घोटाले में हुई निष्पक्ष जांच में यह साबित हुआ है। पहली बार राज्य में भ्रष्टाचार या अन्य मामलों में जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गयी है। 

चौहान ने पूर्व सीएम हरीश रावत के उस दावे को भी दिवास्वप्न बताया जिसमें रावत द्वारा राज्य में कांग्रेस के आधार बढ़ने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से सिमट रही है और उनकी गलतफहमी 2024 में दूर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि देश की तरह राज्य में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। तमाम घपले और घोटालों से आजिज आकर जनता का आशीर्वाद अब राज्य की धामी सरकार के साथ है। जनता राज्य मे सुचिता, भ्रष्टाचार मुक्त और सुलभ सरकार चाहती है और भाजपा इसमें खरी उतरी है।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर