गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

डायबिटिक केजरीवाल को नहीं दी जा रही इंसुलिन

None 2024-04-19 15:57:06
डायबिटिक केजरीवाल को नहीं दी जा रही इंसुलिन

सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई को देखकर कह सकता हूं कि उनके खिलाफ गहरी साजिश रची गई है और जेल में उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है।

नई दिल्ली,( Shah Times) ।आम आदमी पार्टी (आप) ने मोदी सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि जेल में उनको इंसुलिन नहीं दी जा रही है।

आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्य पद्धति और और उनके नेता जिस तरह से काम करते हैं, वह किसी की जान लेने की हद तक षड़यंत्र रच सकते हैं। 

https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1780977986927477005?t=K4u-F6vkrA0WFXe1TApUnw&s=19

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई को देखकर कह सकता हूं कि उनके खिलाफ गहरी साजिश रची गई है और जेल में उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात आतंकवादियों की तरह कराई जाती है। सिंह ने कहा कि जेल के नियमों के मुताबिक किसी भी कैदी के बारे में उसके स्वास्थ्य और खानपान से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है।

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को किस आधार पर  केजरीवाल के झूठे डाइट चार्ज को मीडिया में प्रचारित करवाया। इसके पीछे क्या साजिश है? क्या जेल प्रशासन से मिलकर ईडी  केजरीवाल को किसी बहाने जहर देकर मारने की साजिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से  केजरीवाल शुगर के मरीज हैं और इंसुलिन लेते हैं। किसी भी शुगर के मरीज के लिए इंसुलिन बहुत महत्वपूर्ण दवा होती है। अगर समय पर उसे इंसुलिन न दी जाए तो उसकी जान जा सकती है। 

प्रधानमंत्री और भाजपा के इशारे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बड़े-बड़े अपराधी का इलाज एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में होता है, लेकिन तीन बार से निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल प्रशासन इंसुलिन मुहैया नहीं करा रहा है।

आप नेता ने कहा कि हम जल्द ही राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से  केजरीवाल की जिंदगी के साथ हो रहे खिलवाड़ की शिकायत करेंगे। हमारे नेता को बदनाम करने और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने की साजिश में शामिल जेल प्रशासन और ईडी के अधिकारियों के निलंबन की मांग करेंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर