गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

ब्याज मुक्त और दीर्घकालीन पैकेज विकास योजनाओं को देगा गति

None • 2023-08-03 00:15:00
ब्याज मुक्त और दीर्घकालीन पैकेज विकास योजनाओं को देगा गति

राज्य का विशेष आर्थिक पैकेज हड़पने वाले कर रहे विशेष सहायता पर छींटाकशी: चौहान

रिपोर्ट-एस.आलम अंसारी 

देहरादून । भाजपा ने केंद्र से मिले विशेष सहायता को लेकर कांग्रेस की छींटाकशी पर पलटवार करते हुए उन्हे विशेष औधोगिक पैकेज हड़पने वाला बताया है । उनकी कल्पना से परे है कि डबल इंजन की सरकार विकासपथ पर प्रदेश को इस तरह तीव्र गति से आगे बढ़ा सकती है. 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने राज्य को मिली विशेष सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विशेष सहायता पैकेज से प्रदेश मे विकास की गति को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 951 करोड़ की यह मदद, प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आकार देगी । इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है की यह आर्थिक सहायता दीर्घकालीन और ब्याज मुक्त राशि के रूप में मिली है, जो प्रदेश की आर्थिक विकास के संवर्द्धन में महत्वपूर्ण साबित होगी ।

चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस वर्तमान सरकार को केंद्र से मिल रही मदद की अपनी यूपीए सरकार से तुलना की कल्पना भी नहीं कर सकती। कांग्रेस वह पार्टी है जिनकी केंद्र की सरकार ने पूर्व पीएम अटल द्वारा दिए विशेष आर्थिक पैकेज को भी प्रदेश की जनता के मुंह से छीन लिया था । तब इन सभी तमाम प्रदेश कांग्रेस नेता खामोश हो गए थे। 

जनता ने बखूबी देखा है कि जब कांग्रेस की सरकार रही तो कर्ज पर ही पूरी अर्थव्यवस्था केंद्रित हो गयी। चौहान ने कहा कि इनके लिए कल्पना से परे है कि किस तरह डबल इंजन की सरकार, बिना किसी भ्रष्टाचार के प्रदेश को आर्थिक विकास के पथ पर इस तरह दौड़ा सकती है । उसे राज्य हित मे बेहतर कार्य भी नही पच रहे है। 

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर