गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तीन हजार प्रमुख हस्तियों को आमंत्रण गया भेजा

None 2023-12-07 11:05:34
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तीन हजार प्रमुख हस्तियों को आमंत्रण गया भेजा

अयोध्या । अयोध्या (Uttar Pradesh) में श्रीरामजन्मभूमि (Sri Ram Janmabhoomi) पर भव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) समेत तीन हजार अति प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है वहीं दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), विराट कोहली (Virat Kohli), फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सहित करीब सात हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।

आमंत्रित लोगों में दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (भगवान राम) और देवी सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया के अलावा कारसेवकों के परिजनों को भी न्योता भेजा गया है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होने बताया कि ट्रस्ट ने सात हजार लोगों को एक सूची तैयार की है जिसमें तीन हजार अति प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। सिनेमा जगत से कंगना रनौत, अक्षय कुमार और सिंगर आशा भोंसले को बुलाया गया है। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी (Gautam Adani) और रतन टाटा (Ratan Tata) को भी न्योता भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 50 देशों से एक-एक प्रतिनिधि को बुलाने का प्रयास है। 50 कारसेवक परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है, जिन्होंने आंदोलन के दौरान जान गंवाई थी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर