गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

IPL का फाइनल आज तक के लिए टला

None • 2023-05-29 07:57:47
IPL का फाइनल आज तक के लिए टला

आईपीएल फाइनल सोमवार के लिये स्थगित

अहमदाबाद, l गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का फाइनल बारिश के कारण सोमवार के लिये स्थगित कर दिया गया। आईपीएल ने रविवार को ट्वीट कर इसकी पुष्टि की।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नियमावली के अनुसार, आईपीएल फाइनल के लिये सोमवार को अतिरिक्त दिन के रूप में चुना गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के कारण फाइनल रविवार को अपने निर्धारत समय रात 7:30 बजे शुरू नहीं हो सका। मुकाबला शुरू करने का अंतिम समय रात्रि 12:06 बजे था लेकिन बारिश न रुकने के बाद अंपायरों ने मैच स्थगित करने का फैसला लिया।
गुजरात और चेन्नई अब सोमवार को चैंपियन बनने के लिये आमने-सामने होंगे। यदि बारिश के कारण मैच रात्रि 9:35 बजे तक शुरू नहीं होता तो खिताबी मुकाबले के ओवर घटने शुरू हो जायेंगे। अगर मैच रात्रि 11:56 बजे शुरू हो जाता है तो दोनों टीमें पांच-पांच ओवर बल्लेबाज़ी करेंगी। मैच रात्रि 12:06 बजे शुरू होने पर विजेता का फैसला सुपर ओवर से होगा।
नियमों के अनुसार, यदि दूसरे दिन भी फाइनल नहीं हो पाता तो लीग चरण के अंत में अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम आईपीएल खिताब जीत लेगी। लीग चरण के समापन के बाद गुजरात 10 जीत और चार हार सहित 20 अंक अर्जित कर तालिका में शीर्ष पर थी, जबकि चेन्नई आठ जीत, पांच हार और एक ड्रॉ सहित 17 अंक अर्जित करके दूसरे स्थान पर थी।
मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में सोमवार को बारिश के 10 प्रतिशत आसार हैं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर