सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

मिस्र में आतंकवादी हमले के लिए ईरान जिम्मेदार : इजरायल

None 2023-10-28 13:53:56
मिस्र में आतंकवादी हमले के लिए ईरान जिम्मेदार : इजरायल

घटना तब हुई जब ड्रोन लाल सागर के दक्षिण से उत्तर की ओर जा रहे थे : मिस्र सेना

तेल अवीव । इज़रायल (Israel) ने आज आरोप लगाया कि यमन (Yemen) के हूदी संगठन ने इज़रायल को निशाना बना कर बीती रात एक क्रूज़ मिसाइल दागी जो मिस्र की सीमा में गिरी और इससे मिस्र के छह सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

इज़रायल सरकार ने आज यहां एक बयान में कहा कि ईरान की नीतियों द्वारा निर्देशित एवं उसके छद्म लड़ाकों द्वारा किये गये हमले की जिम्मेदारी ईरान की है और इज़रायल अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय करेगा।

बयान में कहा गया, “पिछली रात, 27 अक्टूबर को, यमन (Yaman) स्थित ईरानी प्रॉक्सी संगठन हूदी द्वारा इज़राइल की ओर एक क्रूज़ मिसाइल दागी गई थी। मिसाइल इज़रायल की सीमा के पास मिस्र में ताबा पर गिरी और इसके परिणामस्वरूप मिस्र के 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।”

बयान में कहा गया है यह दूसरी बार है जब हौथिस ने इज़रायल (Israel) के खिलाफ मिसाइलें दागी हैं। पिछली बार उन्हें एक अमेरिकी युद्धपोत ने निष्क्रिय कर दिया था। इज़रायल ने कहा कि हूदी ईरानी सत्ता द्वारा प्रतिपादित नीति को लागू करते हैं, जिसका उद्देश्य इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध भड़काना है।

बयान में इज़रायल (Israel) ने अपनी रक्षा के लिए हर संभव उपाय करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते यह भी कहा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ईरान को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि यदि इज़रायल (Israel) और हूदी संगठन (Houthi Organization) के बीच संघर्ष छिड़ता है तो उस संघर्ष की जिम्मेदारी ईरान की होगी। बयान में इज़रायल (Israel) ने उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से हूदी द्वारा दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों से मिस्र के सुरक्षा बलों को हुए नुकसान की निंदा भी की है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

मिस्र की सेना ने कहा कि उसकी जांच से पता चला है कि शुक्रवार सुबह दक्षिण सिनाई प्रांत में दो मानवरहित ड्रोन गिरे थे। इस घटना में छह लोग घायल हो गए थे। मिस्र की सेना ने एक बयान में कहा कि यह घटना तब हुई जब ड्रोन लाल सागर के दक्षिण से उत्तर की ओर जा रहे थे और उनमें से एक को अकाबा की खाड़ी में मिस्र के हवाई क्षेत्र के बाहर निशाना बनाया गया था।

बयान में कहा गया है कि लक्षित ड्रोन का कुछ मलबा मिस्र के दक्षिण सिनाई प्रांत के तटीय शहर नुवेइबा में एक निर्जन इलाके में गिरा और अन्य अकाबा की खाड़ी के उत्तरी सिरे के पास मिस्र के शहर ताबा में गिरा। बयान में कहा गया है कि मिस्र की वायु सेना और वायु रक्षा बल देश की सभी रणनीतिक दिशाओं पर मिस्र के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने का काम तेज कर रहे हैं। इससे पहले दिन में, मिस्र की सेना ने कहा कि एक “अज्ञात ड्रोन” इज़राइल की सीमा से लगे ताबा में एक अस्पताल के पास गिरा, जिसके परिणामस्वरूप छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

https://shahtimesnews.com/what-problem-does-congress-have-with-lord-shri-ram-and-his-temple/

#ShahTimes

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर