गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

ईरान ने प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की रिपोर्ट की जारी

None • 2024-05-30 16:09:49
ईरान ने प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की रिपोर्ट की जारी

ईरानी प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश पर ईरान आर्म्ड फोर्सेस के चीफ (जनरल स्टाफ) ने हेलिकॉप्टर क्रैश के वजह पर दूसरी रिपोर्ट जारी की।

तेहरान, (Shah Times) । ईरान ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके दल के क्रैश के पीछे किसी साजिश अथवा गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है, जिसमें राष्ट्रपति समेत हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी थी।

ईरान सशस्त्र बलों के प्रमुख (जनरल स्टाफ) ने बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश के कारणों पर दूसरी रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर के मलबे और शेष हिस्सों पर किये गये परीक्षणों के परिणामों और जिस तरह से अवशेष घटनास्थल पर बिखरे हुए थे, उसे देखते हुए दुर्घटना से पहले किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती।रिपोर्ट के अनुसार हेलिकॉप्टर के ढांचे (फ्यूजलेग) से अवशेष की दूरी के मद्देनजर उड़ान के दौरान या पहाड़ में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ क्षण पहले साइबर हमले के कारण विस्फोट होने की आशंका को खारिज कर दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर पर साइबर हमले का कोई संकेत नहीं मिला है, हालांकि पूर्वी अजरबैजान प्रांत की राजधानी तबरीज लौटते समय रास्ते में मौसम की स्थिति क्या थी, इसके बारे में आगे की जांच की आवश्यकता होगी।रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार यात्रियों और उपकरणों का कुल वजन उड़ान भरने के समय और उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर की अधिकतम भार सीमा के अनुपात में था।

इसके अलावा, उड़ान के दौरान और हादसा होने से 69 सेकंड पहले तक हेलिकॉप्टर के उड़ान दल के साथ निर्दिष्ट आवृत्तियों पर संपर्क बनाए रखा गया था, जिससे संचार प्रणाली में किसी भी व्यवधान या आवृत्ति हस्तक्षेप की आशंका को खारिज कर दिया गया।ईरान के सशस्त्र बलों के प्रमुख की जांच समिति की पहली रिपोर्ट 23 मई को जारी की गई थी।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर