गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ईरान ने कहा यूएन चार्टर की बुनियाद पर इज़रायल के खिलाफ मिलिट्री एक्शन

None 2024-04-14 10:15:49
ईरान ने कहा यूएन चार्टर की बुनियाद पर इज़रायल के खिलाफ मिलिट्री एक्शन

 

इजरायल के खिलाफ देश की सैन्य कार्रवाई आत्मरक्षा के वैध अधिकार के संबंध में संरा चार्टर के अनुच्छेद 51 पर आधारित है और सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास के खिलाफ घातक इजरायली हमले के जवाब में थी।इजरायल जवाब देता है तो ईरान करेगा फ़ौरन अगला जबदस्त हमला

तेहरान,(Shah Times) ।संयुक्त राष्ट्र (UN) में ईरान के स्थायी मिशन ने कहा कि इजरायल के खिलाफ देश की सैन्य कार्रवाई आत्मरक्षा के वैध अधिकार के संबंध में संरा चार्टर के अनुच्छेद 51 पर आधारित है और सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास के खिलाफ घातक इजरायली हमले के जवाब में थी।

आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने रविवार को यह रिपोर्ट दी।

ईरानी मिशन ने दमिश्क में ईरानी दूतावास के कांसुलर अनुभाग पर एक अप्रैल को इजरायली मिसाइल हमले के प्रतिशोध में इजरायल के खिलाफ रविवार के शुरुआती घंटों में देश के बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमलों पर विस्तार से चर्चा करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें दो वरिष्ठ कमांडरों समेत सात लोग मारे गए थे।

मिशन ने कहा कि इजरायल पर हमला समाप्त माना जा सकता है।

 

 ईरान ने इस बात की प्रतिज्ञा ली है कि अगर इजरायल शनिवार रात यहूदी राज्य के खिलाफ शुरू किए गए हमलों का जवाब देता है तो वह दोगुनी ताकत के साथ तत्काल हमला करेगा। तस्नीम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।दमिश्क में ईरानी दूतावास से सटे कांसुलर एनेक्सी बिल्डिंग पर इजरायल के हवाई हमले के जवाब में शनिवार रात ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

https://shahtimesnews.com/3-rounds-firing-outside-salman-khans-house/

ईरान द्वारा छोड़े गये गए सौ से अधिक ड्रोनों को इजरायल के हवाई क्षेत्र के बाहर पहले ही रोका जा चुका है। इजरायली रेडियो गैलाट्ज़ ने एक सुरक्षा स्रोत का हवाला देते हुय यह जानकारी दी।रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और ब्रिटेन की सेना ने इन ड्रोनों को रोका।

  फ्रांस और ब्रिटेन ने रविवार को इजरायल पर ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों की निंदा की और यहूदी राज्य के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।फ्रांस के विदेश मंत्री स्टीफन सेजॉर्न ने सोशल मीडिया पर कहा, “फ्रांस ईरान द्वारा इजरायल के खिलाफ शुरू किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है।”सेजॉर्न ने बड़े पैमाने पर हमले को एक अभूतपूर्व और अस्थिर करने वाला कदम बताया, जिससे सैन्य तनाव बढ़ने का खतरा है।उन्होंने कहा, “फ्रांस इजरायल की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और उसे अपनी एकजुटता का भरोसा देता है।”ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने सेजॉर्न की निंदा के शब्दों और इज़रायल के साथ-साथ जॉर्डन, इराक और क्षेत्र के अन्य भागीदारों की सुरक्षा के लिए खड़े होने की प्रतिज्ञा को दोहराया।श्री सुनक ने कहा, “मैं इजरायल के खिलाफ ईरानी शासन के लापरवाह हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। ईरान ने एक बार फिर दिखाया है कि वह अपने ही घर में अराजकता फैलाने का इरादा रखता है।”उन्होंने कहा, “अपने सहयोगियों के साथ, हम स्थिति को स्थिर करने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं। कोई भी अधिक रक्तपात नहीं देखना चाहता।”मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिस्र भी मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से चिंतित है और अधिकतम संयम बरतने का आह्वान करता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर