शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

इजरायल ने घरों को निशाना बनाकर किए हमले

None • 2023-10-17 16:10:05
इजरायल ने घरों को निशाना बनाकर किए हमले

इजरायल ने की 23 लाख लोगों के एन्क्लेव में आक्रमण तेज करने की तैयारी

गाजा में मानवीय संकट और ईरान के साथ व्यापक संघर्ष की आशंका उत्पन्न

रामल्लाह । गाजा के गृह मंत्रालय (Gaza Ministry of Interior) ने मंगलवार को कहा कि खान यूनिस (khan younis) और रफा (Rafa) में घरों को निशाना बनाकर पूरी रात किए गए इजरायली हमले (Israeli attacks) में कम से कम 49 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना ऐसे समय हुई है जब इजरायल (Israel) 23 लाख लोगों के एन्क्लेव में आक्रमण तेज करने की तैयारी कर रहा है, जिसके कारण गाजा (Gaza) में मानवीय संकट उत्पन्न हो गया है और ईरान (Iran) के साथ व्यापक संघर्ष की आशंका उत्पन्न हो गई है। गाजा (Gaza) के अधिकारियों ने कहा कि 07 अक्टूबर से इजरायली हमलों में अबतक 2,800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें लगभग एक चौथाई बच्चे हैं और 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं और अस्पतालों में आपूर्ति का अभाव झेल रहे हैं।

इजरायल (Israel) ने हमास (Hamas) के हमले का जवाब गाजा पर अपनी नाकाबंदी को कड़ा करके दिया है, जिसमें भोजन, पानी और ईंधन के प्रवेश को प्रतिबंधित करना और हवाई हमलों के साथ क्षेत्र पर बमबारी करना शामिल है, जिसने हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है और लाखों विस्थापित हुए हैं।

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने आज तड़के तेल अवीव में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin netanyahu) के साथ घंटों बातचीत की और कहा कि राष्ट्रपति बिडेन इजरायल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इज़राइल से पूछेंगे कि उसे अपने लोगों की रक्षा करने के लिए क्या चाहिए क्योंकि हम उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

ब्लिंकन ने कहा कि बिडेन नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान इजरायल की सुरक्षा के लिए अमेरिका (US) की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करेंगे और उसके युद्ध लक्ष्यों एवं रणनीति पर व्यापक जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेता गाजा के नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना विकसित करने पर सहमत हुए हैं लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी (John Kirby) ने कहा कि इजराइल (Israel) की यात्रा के बाद राष्ट्रपति बिडेन जॉर्डन जाएंगे जहां वह शाह अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और फिलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (Mahmoud Abbas) से मुलाकात करेंगे।

इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हमास ने इजरायलियों की हत्या करने के अलावा गाजा में लगभग 199 लोगों को बंधक बनाया हुआ है। हमास के एक शीर्ष नेता खालिद मेशाल ने सोमवार को कहा था कि समूह के पास इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनियों को रिहा करने के लिए जो कुछ भी चाहिए वह है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह बंधक इजरायलियों को सौदेबाजी के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकता है।

मेशाल की टिप्पणी के तुरंत बाद, हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा कि जिन गैर-इजरायलियों को उसने बंदी बनाया है वे मेहमान हैं, जिन्हें सही परिस्थिति आने पर रिहा कर दिया जाएगा।
हमास ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें एक फ्रांसीसी-इजरायली (French-Israeli) महिला बंदी को एक अज्ञात चिकित्साकर्मी द्वारा उसके घायल हाथ का इलाज करते हुए दिखाया गया। बंदी महिला ने खुद को 21 वर्षीय मिया स्केम बताया और जल्द से जल्द अपने परिवार वापस जाने की इच्छा व्यक्त की।

इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने हमास के मुख्यालय और उसके द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक बैंक सहित हमास और इस्लामिक जिहाद के सैन्य ठिकानों पर रात भर हमला किया और इन हमलों में हमास का एक सैन्यकर्मी भी मारा गया।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर