गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इजराइल ने ईरान से लिया इंतिक़ाम, आर्म्स डिपो पर दागी मिसाइलें

None 2024-04-19 11:40:49
इजराइल ने ईरान से लिया इंतिक़ाम, आर्म्स डिपो पर दागी मिसाइलें

इमाम खुमैनी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर ऐलान सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को हवाई अड्डा छोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा तेहरान आने वाले विमानों को भी डायवर्ट कर दिया गया है


तेहरान,(Shah Times)बीते दिनों इजरायल पर ईरान ने बड़ा हमला किया था। अब इजरायल ने ईरान से इंतिक़ाम लेना शुरू कर दिया है। इजरायल ने ईरान पर मिसाइल दागे हैं।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली मिसाइलों ने ईरान में टार्गेट्स को हिट किया है। बताया यह भी जा रहा है कि सीरिया और इराक में भी हमला किया गया। हालांकि इसकी पुष्टि अमेरिकी अधिकारियों ने नहीं की है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीरिया के अस-सुवेदा गवर्नरेट और इराक के बगदाद क्षेत्र और बाबिल गवर्नरेट में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है।


हमले के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरानी सोशल मीडिया पर आए फुटेज में दिख रहा है कि इमाम खुमैनी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर घोषना की जा रही है, जिसमें यात्रियों को बताया जा रहा है कि सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को हवाई अड्डा छोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा तेहरान आने वाले विमानों को भी डायवर्ट कर दिया गया है।

सरकारी IRNA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस्फहान शहर के पास विस्फोट के बाद ईरान की वायु रक्षा बैटरियां एक्टिव हो गईं।


अभी भी यह साफ नहीं हो सका है कि इजरायल लगातार हमला कर रहा है या नहीं। हालांकि इजरायल पर ईरान के हमले के बाद से ही पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। IRNA का कहना है कि सुरक्षा बलों ने कई प्रांतों में एयर डिफेंस फायर किया। हालांकि यह नहीं बताया कि ऐसा किस कारण से करना पड़ा है। पूरे क्षेत्र के लोगों ने धमाके की आवाजें सुनी हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल ने ईरान के सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है, जहां उसके ड्रोन और मिसाइलों का जखीरा है।

ईरान की अर्ध-आधिकारिक FARS समाचार की रिपोर्ट में कहा गया कि इस्फहान शहर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सैन्य अड्डे के पास जहां लड़ाकू जेट स्थित हैं, तीन विस्फोट सुने गए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर