शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इसरो के नए मिशन की शुरुआत नए साल के साथ

None 2023-12-31 11:06:16
इसरो के नए मिशन की शुरुआत नए साल के साथ

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नए साल की शुरुआत एक नए मिशन के साथ करने जा रहा है। इसरो के नए मिशन पीएसएलवी-सी58/एक्सपीओसैट, एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह (X-ray Polarimeter Satellite), 10 अन्य पेलोड के प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती रविवार सुबह श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के अंतरिक्ष बंदरगाह पर शुरू हुयी।

इसरो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 25 घंटे की उलटी गिनती आज सुबह 08.10 बजे शुरू हुयी। इसरो ने कहा, "एक जनवरी, 2024 को सुबह 09.10 बजे प्रक्षेपित होने वाले मिशन के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती भारतीय समय अनुसार आज सुबह 08.10 बजे शुरू हो गयी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इसरो ने बताया है कि लॉन्च ऑथराइजेशन बोर्ड (Launch Authorization Board) और मिशन रेडीनेस रिव्यू कमेटी द्वारा मिशन को मंजूरी मिलने के बाद उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसरो के अनुसार उलटी गिनती के दौरान चार चरणों वाले वाहन में प्रणोदक भरने का कार्य होगा, जिसमें ठोस और तरल ईंधन हैं।

इसरो के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि 44.4 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी58, (अपनी 60वीं उड़ान में और डीएल संस्करण के तहत चौथे) 260 टन के भार के साथ सोमवार को शार रेंज से सुबह 09.10 बजे पहले लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा।

इस तरह से इसरो 2023 में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) और सूर्य अन्वेषण मिशनों के सफल और ऐतिहासिक घटनाक्रम के बाद 2024 में पीएसएवी-सी58/एक्सपीओसैट मिशन के प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह तैयार है।

https://shahtimesnews.com/21-killed-110-injured-in-ukraine-firing-in-russia/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर