गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले घूमने के लिए बेस्ट है यह कुछ जगहें?

None 2025-03-16 17:48:46
गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले घूमने के लिए बेस्ट है यह कुछ जगहें?
  गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले घूमने के लिए बेस्ट है यह कुछ जगहें?   सर्दियां खत्म होने की कगार पर है और गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। लेकिन जो फिलहाल यह मौसम चल रहा है यह घूमने के लिए सबसे बेस्ट है। फरवरी से लेकर अप्रैल तक घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा ठंड होती है। ऐसे में यह मौसम घूमने के लिए सबसे बेहतर होता है।
गर्मियों की चिलचिलाती धूप और उमस से बचने के लिए फरवरी से अप्रैल के महीनों में घूमने का प्लान बनाना एक बेहतरीन विचार है। इससे आप बिना गर्मी से परेशान हुए ट्रिप का पूरा मजा ले पाते हैं। दरअसल गर्मियों के मौसम में घूमने जाने का प्लान बनाना काफी मुश्किल होता है। चिलचिलाती धूप और उमस की वजह से ट्रिप का मजा लेना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गर्मियों की शुरुआत होने से पहले ही आप कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इन जगहों का मौसम गर्मियों से पहले काफी सुहाना होता है और यहां घूमने के लिए कई सुंदर जगहें भी हैं। गर्मियों में घूमने की जगहें भारत में कई जगहें ऐसी हैं, जो गर्मियों से पहले घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इनमें से कुछ बेहतरीन जगहें हैं- कूर्ग, उदयपुर, बनारस, कच्छ और महाबलिपुरम। तो चलिए आज हम आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं। बनारस (उत्तर प्रदेश) बनारस, जिसे वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है, भारत की सबसे पुरानी और पवित्र नगरों में से एक है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर अपने घाटों, मंदिरों और आध्यात्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम गर्मियों से पहले काफी सुहावना होता है, जो इसे घूमने के लिए एक बेहतरीन समय बनाता है। दशाश्वमेध घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ जैसे स्थान यहां के मुख आकर्षण हैं। बनारस की आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत आपको एक अनोखा अनुभव देगी। महाबलिपुरम, तमिलनाडु महाबलिपुरम तमिलनाडु राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। यह जगह अपने प्राचीन मंदिरों और रॉक-कट आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है। गर्मियों से पहले यहां का मौसम काफी सुहावना होता है, जो इसे घूमने के लिए एक बेहतरीन समय बनाता है। शोर टेंपल, पंच रथ और कृष्णा की बटर बॉल जैसे स्थान यहां के मुख्य आकर्षण हैं। महाबलिपुरम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत आपको एक अनोखा अनुभव महसूस करवाएंगे। कच्छ, (गुजरात) कच्छ गुजरात राज्य में स्थित एक विशाल और खूबसूरत जिला है। यह जगह अपने विशाल रण यानी (नमक का मैदान) और हस्तशिल्प के लिए मशहूर है। गर्मियों से पहले यहां का मौसम काफी सुहाना होता है, जो इसे घूमने के लिए एक परफेक्ट समय बनाता है। ग्रेट रण ऑफ कच्छ, धोरडो और हॉडका जैसे स्थान यहां के मुख्य आकर्षण हैं। कच्छ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता आपको मन मोह लेंगे। उदयपुर (राजस्थान) उदयपुर, जिसे "झीलों का शहर" कहा जाता है, राजस्थान की एक खूबसूरत शहर है। यहां की झीलें, महल और संकरी गलियां इसे एक रोमांटिक और शांतिपूर्ण स्थान बनाती हैं। गर्मियों से पहले यहां का मौसम काफी सुखद होता है, जो इसे घूमने के लिए बेहतरीन समय बनाता है। सिटी पैलेस, लेक पिछोला और जग मंदिर जैसे स्थान यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत और शाही ठाठ-बाट आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। कूर्ग, (कर्नाटक) कूर्ग, जिसे कोडागु के नाम से भी जाना जाता है, कर्नाटक राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह अपने हरे-भरे कॉफी के बागानों, झरनों और घने जंगलों के लिए मशहूर है। गर्मियों से पहले यहां का मौसम सुहावना होता है, जो इसे घूमने के लिए एक परफेक्ट समय बनाता है। अब्बी झरना, दुबरे झील और राजा की सीट जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स यहां के मुख्य आकर्षण हैं। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए कूर्ग एक बेहतरीन विकल्प है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर