गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राष्ट्रभक्त भारतीय के मन में है भारत को बड़ी महाशक्ति के रूप में देखने की

None 2023-09-08 16:20:07
राष्ट्रभक्त भारतीय के मन में है भारत को बड़ी महाशक्ति के रूप में देखने की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरी माटी मेरा देश कार्य्रकम के दौरान कहा कि हर भारतीय देश को दुनिया का नेतृत्व करते हुए देखने की इच्छा रखता है

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि 2047 में जब देश आजादी का शताब्दी महोत्सव महोत्सव मना रहा होगा तब हर राष्ट्रभक्त भारतीय के मन में भारत को समर्थ, सशक्त और दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखने की इच्छा होगी।

सीएम ने शुक्रवार सुबह गोरखपुर (Gorakhnath) स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में मेरी माटी मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) कार्य्रकम के दौरान कहा कि हर भारतीय देश को दुनिया का नेतृत्व करते हुए देखने की इच्छा रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने नए भारत की 140 करोड़ की आबादी को आगामी 25 वर्ष की एक विस्तृत कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने का एक अवसर दिया

योगी ने इस अवसर पर गोरखपुर (Gorakhpur) भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta) को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) परिसर की पवित्र मिट्टी अमृत कलश में भरकर सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत ने अपनी आजादी का अमृत महोत्सव पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित किया। यह हम सबका सौभाग्य है कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में हम सबको नए भारत का दर्शन हो रहा है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा कि सशक्त, समर्थ और शक्तिशाली भारत के लिए जो कार्यक्रम दिए गए हैं उसी की श्रृंखला में विरासत के सम्मान वाले .माटी को नमन वीरों को वंदन. कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के कार्यक्रम का शुभारंभ आज गोरखपुर में महानगर संगठन की तरफ से किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर की माटी को अमृत कलश के साथ जोड़ने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के हर नगर निकाय व हर विकासखंड से अमृतकलश एकत्र होकर लखनऊ (Lucknow) और फिर दिल्ली (Delhi) के लिए जाएंगे। लखनऊ (Lucknow) में जहां आजादी के अमृत कलश की स्थापना हुई है उसी पवित्र स्थल पर एक अमृत कलश वाटिका (Amrit Kalash Garden) स्थापित हो रही है जहां प्रदेश भर से संग्रहित कलश रखे जाएंगे। अमृत कलश वाटिका में 825 विकास खंडों समेत करीब 1500 स्थलों से एकत्रित मिट्टी भरे कलश रखे जाएंगे।

इस अवसर पर गोरखपुर (Gorakhpur) के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा महानगर संगठन से महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर