गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

जैन मुनि हत्याकांड: BJP का विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन

None • 2023-07-12 15:49:33
जैन मुनि हत्याकांड:  BJP का विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन

राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और जैन मुनि की हत्या की जांच असंतोषजनक है कोई भी सुरक्षित नहीं है, चाहे वह तकनीकी विशेषज्ञ हो या आम आदमी

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक विधानसभा के बाहर गांधी प्रतिमा के पास बड़ा विरोध प्रदर्शन किया और जैन भिक्षु आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की जघन्य हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत को प्रार्थनापत्र सौंपने को राजभवन तक मार्च किया। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और जैन मुनि की हत्या की जांच असंतोषजनक है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राजनीति कर रही है और इस मामले की सीबीआई जांच नहीं चाहती है। उन्होंने कहा, “ कर्नाटक में कोई भी सुरक्षित नहीं है, चाहे वह तकनीकी विशेषज्ञ हो या आम आदमी।” बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता संभालने के बाद हिंदू हस्तियों की हत्याओं का एक और दौर शुरू हुआ और जैन मुनि की नृशंस हत्या इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा, “ कर्नाटक में कानून-व्यवस्था में जबरदस्त गिरावट आई है। हम जैन मुनि हत्या की जांच से नाखुश हैं। कर्नाटक सरकार सीबीआई जांच नहीं चाहती है।”
विपक्षी पार्टी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। जैन मुनि की बेलगावी जिले में हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने मामले में दो लोगों - नारायण बसप्पा माली और हसन सबा मकबूल दलायथ को गिरफ्तार किया है। उन्हें हत्या के लिए वित्तीय कारणों पर संदेह है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर