1825 स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
1861 कलकत्ता में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1923 टोक्यो में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए।
1934 पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 तुर्की में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945 वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1945 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1949 नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1945 द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1961 जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।
1966 दुनिया की सबसे लंबी गुफा ‘केव ऑफ़ स्वैलोज़’ की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
1968 चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1972 उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
1979 सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
2000 आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
2008 सन वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1571 जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ।
1797 उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म हुआ।
1822 फ्रांस के चिकित्सक और रसायन शास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।
1895 पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह का जन्म हुआ।
1927 में उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ।
1937 राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ।
1942 परमवीर चक्र सम्मानित सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म हुआ।
1965 बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।
27 दिसंबर को हुए निधन
1846 त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन हुआ।
1923 फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।