गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 76741.82 ▲ 0.31%
BITCOIN $62781 ▲ 0.99%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का जन्नती दरवाजा खुला

None 2024-01-12 11:49:08
ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का जन्नती दरवाजा खुला

अजमेर । राजस्थान (Rajasthan) में अजमेर (Ajmer) स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Hassan Chishti) की दरगाह का जन्नती दरवाजा शुक्रवार सुबह खोल दिया गया।

अजमेर (Ajmer) में गरीब नवाज (Garib Nawaz) के 812 वें उर्स के मौके पर छह दिनों के लिए जन्नती दरवाजे को परम्परागत तरीक़े से खोला गया। इस दरवाजे से निकलकर जियारत के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। जन्नती दरवाजे के दीदार और इसमें से निकलकर जियारत करने के लिए लम्बी कतार पूरी रात प्रतीक्षा करती रही और आज तड़के आस्ताना खुलने के साथ जैसे ही दरवाजा खुला दुआ में हाथ उठ गये। जन्नती दरवाजे पर होड़ का आलम बना रहा। दरगाह कमेटी के कार्मिकों ने पुलिस के सहयोग से मोटे रस्सों के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

रजब माह का चांद आज नजर आ गया तो जन्नती दरवाजा खुला रहेगा। अन्यथा इसे खिदमत के समय बंद कर दिया जायेगा और फिर शनिवार से छह दिनों के लिए खोला जायेगा। अजमेर शरीफ में उर्स की रौनक धीरे धीरे बढ़ रही है। उर्स का समापन बड़े कुल के छींटों के साथ होगा।

https://shahtimesnews.com/america-protests-near-the-white-house-against-britains-air-strikes/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर