शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

जापान देगा भारत को 232.209 अरब येन का लोन

None • 2024-02-20 15:57:18
जापान देगा भारत को 232.209 अरब येन का लोन

नई दिल्ली। जापान सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में नौ परियोजनाओं के लिए 232.209 अरब येन का आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) ऋण देने की प्रतिबद्धता जताई है।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग में अतिरिक्त सचिव विकास शील और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी के बीच आज इस संबंध में ऋण की स्वीकृति का आदान-प्रदान किया गया। ओडीए ऋण सहायता जिन परियोजनाओं के लिए मंजूर की गयी है उनमें उत्तर पूर्व सड़क नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार परियोजना (चरण 3) (किश्त दो ): धुबरी-फुलबारी पुल (34.54 अरब येन) ,उत्तर पूर्व सड़क नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार परियोजना (चरण 7): एनएच 127बी (फुलबारी-गोएराग्रे खंड) (15.56 अरब येन), तेलंगाना में स्टार्ट-अप और नवाचार को बढ़ावा देने की परियोजना (23.7 अरब येन) , चेन्नई पेरिफेरल रिंग रोड (चरण 2) के निर्माण की परियोजना (49.85 अरब येन), हरियाणा में स्थायी बागवानी को बढ़ावा देने की परियोजना (किश्त एक) (16.21 अरब येन), राजस्थान में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया और परितंत्र सेवा संवर्धन के लिए परियोजना (26.13 अरब येन), नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, कोहिमा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना के लिए (10 अरब येन), उत्तराखंड में शहरी जल आपूर्ति प्रणाली में सुधार के लिए परियोजना (16.21 अरब येन) और समर्पित माल गलियारा परियोजना (चरण 1) (किश्त 5) (40 अरब येन) शामिल है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सड़क नेटवर्क कनेक्टिविटी परियोजनाओं का लक्ष्य भारत के उत्तर पूर्व क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का समुचित विकास करना है, जबकि चेन्नई पेरिफेरल रिंग रोड परियोजना का उद्देश्य यातायात भीड़ को कम करना और राज्य के दक्षिणी हिस्से से कनेक्शन को मजबूत करना है। नागालैंड में परियोजना मेडिकल कॉलेज अस्पताल विकसित करके तृतीयक स्तर की चिकित्सा सेवा वितरण व्यवस्था विकसित करने में मदद करेगी, इससे सकल स्वास्थ्य कवरेज में काफी योगदान होगा। तेलंगाना में एक अनूठी परियोजना महिलाओं और ग्रामीण आबादी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ उद्यमशीलता कौशल को उभारने और एमएसएमई के व्यापार विस्तार को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

हरियाणा में, यह परियोजना स्थायी बागवानी को बढ़ावा देगी और फसल विविधीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देते हुए किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगी। राजस्थान में वानिकी परियोजना वनीकरण, वन और जैव विविधता संरक्षण के माध्यम से परितंत्र को और भी सुदृढ़ करेगी। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में, परियोजना का लक्ष्य शहरी कस्बों को लगातार जल आपूर्ति प्रदान करना है। समर्पित माल गलियारा परियोजना की पांचवीं किश्त नई समर्पित माल रेलवे प्रणाली के निर्माण में मदद करेगी और माल ढुलाई में आई तेजी को संभालने में सक्षम इंटरमॉडल लॉजिस्टिक्स सिस्टम का आधुनिकीकरण करेगी।

भारत और जापान के बीच 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और उपयोगी इतिहास रहा है। भारत-जापान संबंधों के प्रमुख स्तंभ आर्थिक साझेदारी में पिछले कुछ वर्षों में लगातार प्रगति हुई है। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए ऋण की स्वीकृति के आदान-प्रदान से भारत और जापान के बीच रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी और भी मजबूत होगी।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर