गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आपसी खींचतान में जाट महासभा में दो फाड़,31 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी ने जड़े आरोप

None 2024-05-12 21:59:55
आपसी खींचतान में जाट महासभा में दो फाड़,31 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी ने जड़े आरोप

जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने रविवार एटूजेड रोड पर स्थित एक वेंकट हॉल में बैठक में कहा कि कुछ लोगों के द्वारा फर्जी और अवैध रूप से जाट महासभा का नया संगठन बनाया गया है,

मुजफ्फरनगर शाह टाइम्स (नदीम सिद्दीकी) जाट महासभा में बढ़ी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है जिससे संगठन दो फाड़ नजर आने लगा है। जनपद जाट महासभा में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए धर्मवीर बालियान को अध्यक्ष घोषित करने के साथ ही पूर्व घोषित कार्यकारिणी के शून्य होने की बात भी कही गई है। नये संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक हित में हो रहे कार्यों को जमीनी स्तर पर लाकर सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया है।


रविवार को स्थानीय रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान धर्मवीर बालियान ने कहा कि अब नई जाट महासभा का गठन किया गया है।


पुराना जो संगठन था, उसमें जो कार्यकारिणी का गठन किया गया था, वो विवादित हो रही है। इसके बहुत सारे कारण है, लेकिन हम समाज हित में इन कारणों को सार्वजनिक नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी को देखते हुए संगठन के संरक्षक मंडल ने यह निर्णय लिया कि पुरानी कार्यकारिणी के साथ विवादों में न पड़ते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाये और बहुमत के आधार पर उस कार्यकारिणी को शून्य करने का काम किया गया है।

आज जनपद जाट महासभा की 31 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कमेटी में धर्मवीर बालियान अध्यक्ष, अमर पाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, विराज तोमर और योगेन्द्र सिंह काला उपाध्यक्ष, ओमकार अहलावत महासचिव, सुन्दर पाल सिंह कोषाध्यक्ष, सुदेश मलिक कार्यालय सचिव, डा. रविन्द्र पंवार संगठन सचिव बनाये गये हैं। इसके अलावा गजेन्द्र सिंह राणा, मनोज राठी, कृष्णपाल निर्वाल, अनुज बालियान और कुलदीप सिवाच सचिव, बिट्टू सिखेडा को प्रेस प्रवक्ता, देवेन्द्र तोमर को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। इसके अलावा प्रविन्द दहिया, अक्षय अहलावत, मनोहर राणा, नरेन्द्र पंवार, सुनील चौधरी सहित 14 सामान्य सदस्य बनाये गये हैं।

जगदीश बालियान ने नई कार्यकारिणी को बताया फर्जी

आपसी मतभेद से जाट महासभा के दो गुट बन गए हैं। महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान ने रविवार एटूजेड रोड पर स्थित एक वेंकट हॉल में बैठक में कहा कि कुछ लोगों के द्वारा फर्जी और अवैध रूप से जाट महासभा का नया संगठन बनाया गया है, जबकि संगठन संविधान के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार चलता है। उन्होंने बताया कि हमारे पास 31 कार्यकारिणी सदस्य मौजूद हैं। सभी एक साथ हैं और समाजहित में काम करते रहेंगे।

गौरतलब है कि जाट महासभा संगठन छोड़कर गए कुछ लोगों ने धर्मवीर बालियान को अध्यक्ष चुनते हुए 31 लोगों की नई कार्यकारिणी गठित की है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर