गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मेरठ आए जयंत चौधरी, राहुल-अखिलेश को लेकर कही ये बड़ी बात

None 2024-07-11 17:21:48
मेरठ आए जयंत चौधरी, राहुल-अखिलेश को लेकर कही ये बड़ी बात

मेरठ आए जयंत चौधरी ने कहा बायोमिट्रिक अटेंडेंस प्रणाली से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ये एक नई टेक्नोलॉजी है, इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए।

Meerut, (Shah Times) । कौशल विकास राज्य मंत्री और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी आज मेरठ पहुंचे। मंत्री बनने के बाद ये उनका पहला मेरठ दौरा था। यहां उन्होंने स्किल डेवलपमेंट को लेकर अहम बातें कहीं। साथ ही कहा कि जब विपक्ष में था तो गदा और तलवार मिलता था लेकिन अब सत्ता में हैं तो शॉल और पौधा मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में नई एनडीए सरकार का हिस्सा बनने के बाद आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी आज मेरठ पहुंचे। 

केंद्र में राज्य मंत्री का पद संभालने के बाद जयंत चौधरी का ये पहला मेरठ दौरा था। इस दौरान उन्होंने जन शिक्षण संस्थान की जोनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट को लेकर अहम जानकारियां शेयर कीं और इसके लाभ बताए। 

उन्होंने कहा कि बायोमिट्रिक अटेंडेंस प्रणाली से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ये एक नई टेक्नोलॉजी है, इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। जयंत चौधरी ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। साथ ही विश्वविद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

https://twitter.com/Office_ChJayant/status/1811322637471142376?t=l5nDcAi9Vl607ayyMfJG6w&s=08

आरएलडी नेता जयंत चौधरी को मौजूदा एनडीए सरकार में कौशल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार सौंपा गया है। जयंत चौधरी ने यहां सरकार की सुविधाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन कार्यशालाओं का मकसद जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से निकलेंगे रोजगार- जयंत चौधरी 

जयंत चौधरी ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को महज कागजी न बनाएं। सीखने की उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि 2024 में अब तक 38 बच्चों का आईआईटी से प्लेसमेंट हुआ है। अब सबको स्किल डेवलपमें करनी होगी। जयंत चौधरी ने कहा कि इसी से रोजगार के रास्ते निकलेंगे। बस हमें खुद को तैयार रहना है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर