गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सियासी पिच के 'विराट' बल्लेबाज हैं जयंत चौधरी !

None 2024-01-10 13:03:07
सियासी पिच के 'विराट' बल्लेबाज हैं जयंत चौधरी !

रिपोर्ट :नदीम सिद्दीकी

मिशन 2024 के लिए खींची लक्ष्मण रेखा

मुजफ्फरनगर। भले ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह (Chaudhary Ajit Singh) चौधरी जगबीर सिंह टिकैत परिवार के बीच चल रही आडवातों को खत्म करने में चाह कर भी कामयाब नहीं हुए हो, लेकिन उनके बाद राजनीतिक विरासत संभाल रहे उनके पुत्र रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने अपने पिता के सपनों को साकार करने के साथ ही मुजफ्फरनगर के लोकसभा चुनाव 2024 (Muzaffarnagar Lok Sabha elections 2024 ) के लिए एक ऐसी लक्ष्मण रेखा खींच दी है जिसे पार करना विरोधियों के लिए किसी चुनौती से काम नहीं है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

2019 लोकसभा चुनाव (2019 Lok Sabha elections) का शंखनाद बजने के बाद रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह (Chaudhary Ajit Singh) ने यहां रुकने के दौरान जाति विशेष के वोटो के ध्रुवीकरण पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करते हुए जिले के किसान चिंतक कमल मित्तल की उसे सलाह की सराहना की थी जिसमें कमल मित्तल ने कहा था कि चौधरी नरेश टिकैत (Chaudhary Naresh Tikait) और योगराज सिंह (Yograj Singh) के बीच में चल रहे जगबीर सिंह हत्याकांड के मामले में सुलह करा दें तो निश्चित ही आपको लाभ होगा और आप आसानी से मुजफ्फरनगर लोकसभा का चुनाव (Muzaffarnagar Lok Sabha elections) जीत जाएंगे।

इस मुलाकात में चौधरी अजीत सिंह (Chaudhary Ajit Singh) ने कमल मित्तल के सुझाव को अच्छा बताया था, लेकिन वह इस सुझाव को अमली जामा नहीं पहना पाए थे। चौधरी अजीत सिंह (Chaudhary Ajit Singh) का स्वर्गवास होने के बाद परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने वाले चौधरी जयंत सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में सियासी नैया पार लगाने के लिए बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) एवं पूर्व मंत्री योगराज सिंह (Yograj Singh) के बीच फैसला कराकर फिलहाल विरोधियों की नींद उड़ा दी है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर