लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 6 नवंबर को संभल में किसान कमेरा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह होंगे।
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले किसानो के बीच अपनी पैठ को और मजबूत करने के इरादे से राष्ट्रीय लोकदल (RLD) छह नवंबर को संभल में किसान कमेरा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बुधवार को बताया कि संभल में होने वाला किसान कमेरा सम्मेलन हजरत नगर गढ़ी के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे शुरू होगा।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि किसान कमेरा सम्मेलन की सफलता के लिए पार्टी की जिला इकाई द्वारा जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर व्यापक स्तर पर चर्चा की जायेगी।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।