गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 को, जयंत सिंह होगें शामिल

None • 2023-11-15 17:57:04
लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 को, जयंत सिंह होगें शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का स्वरूप एवं आगामी कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 दिसम्बर 2023 को प्रान्तीय मुख्यालय 9 बी त्रिलोक नाथ रोड लखनऊ पर आयोजित की जायेगी। जिसको राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयन्त सिंह संबोधित करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, सभी क्षेत्रीय मण्डल व जिला व नगर अध्यक्षों तथा सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। दुबे ने बताया कि बैठक में सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता और किसानों की दुर्दशा और बदहाली से मुक्ति दिलाने के लिए रणनीति बनाने, गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने व असंतुलित वर्षा के कारण किसानों की क्षतिग्रस्त सूखी फसलों का मुआवजा व किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली प्रदान किये जाने से सम्बन्धित प्रस्ताव पर भी चर्चा की जायेगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयन्ती 23 दिसंबर 2023 से स्वं कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती 24 जनवरी 2024 तक एमएसपी पर कानून बनाने, गन्ना मूल्य बढ़ाने और प्रदेश में लगभग 1 लाख सरकारी पदों पर स्थाई भर्ती किये जाने, छात्रसंघों की बहाली तथा संविधान व लोकतंत्र बचाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में एक माह तक लोक जागरण अभियान चलायेगा। इस अभियान में रालोद कार्यकर्ता अपने अपने जनपदों में पदयात्रा/साइकिल एवं मोटरसाइकिल यात्राएं तथा नुक्कड सभा, सेमिनार, गोष्ठी एवं चौपाल आदि कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर